Munger Crime: महिला समूह के ऋण का ईएमआई मांगने गई महिला पर दबिया से हमला,बेटे का कटा अंगूठा , आरोपी फरार

Munger Crime: महिला समूह के ऋण की किस्त (ईएमआई) मांगने गई महिला और उसके बेटे पर जानलेवा हमला किया गया।...

Munger Crime
महिला और उसके बेटे पर जानलेवा हमला- फोटो : Reporter

Munger Crime: मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीताकुंड बिंदटोली में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ महिला समूह के ऋण की किस्त (ईएमआई) मांगने गई महिला और उसके बेटे पर जानलेवा हमला किया गया।खुशबू देवी (30 वर्ष) पर रामू सिंह ने दबिया से हमला किया, जिससे उनके 7 वर्षीय बेटे का अंगूठा कट गया।

खुशबू देवी महिला समूह बनाकर कमेटी चलाती हैं। फालो सिंह ने 7 महीने पहले उनसे 40,000 रुपये का ऋण लिया था।फालो सिंह ने शुरूआती 3 महीने तक 2200 रुपये की किस्त चुकाई, फिर बंद कर दी। खुशबू देवी अपने नाम पर ऋण होने के कारण किस्त भर रही थीं।

जब खुशबू देवी किस्त मांगने गईं, तो फालो सिंह ने उनसे मारपीट की और धक्का दिया। पुलिस के आने से पहले फालो सिंह फरार हो गया।फालो सिंह के भाई रामू सिंह ने खुशबू देवी पर तब हमला किया, जब वह अपने बच्चे के साथ नाव पर जा रही थीं। दबिया के हमले से बेटे के बाएं हाथ का अंगूठा कट गया।

खुशबू देवी घायल बच्चे को लेकर थाने गईं, जहाँ से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।यह मुंगेर जिले में इस तरह की दूसरी घटना है, जहाँ कमिटी के पैसों को लेकर विवाद में खून बहा है।

रिपोर्ट- इम्तियाज खान

Editor's Picks