Bihar Crime: जिस पर बचाने की जिम्मेदारी, उसी ने मचाया सड़क पर तांडव, डायल 112 की गाड़ी से 2 वाहनों को टक्कर, चालक हिरासत में डायल 112 बना ‘डेथ मशीन’?

Bihar Crime: नशे में धुत डायल 112 के चालक की लापरवाही और बेलगाम रफ्तार का ऐसा कहर टूटा कि सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। ...

जिस पर बचाने की जिम्मेदारी, उसी ने मचाया सड़क पर तांडव- फोटो : reporter

Bihar Crime: नशे में धुत डायल 112 के चालक की लापरवाही और बेलगाम रफ्तार का ऐसा कहर टूटा कि सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। घटना मुजफ्फरपुर में सदर थाना क्षेत्र के रामदयालु इलाके की है, जहां डायल 112 की गाड़ी चला रहे चालक ने पहले एक साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि साइकिल सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।बताया जा रहा है कि हादसे के बाद भी चालक ने गाड़ी पर काबू नहीं पाया और आगे जाकर एक बाइक में भी जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। लगातार हुई टक्कर के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और मौके पर जमकर हंगामा और बवाल हुआ।

स्थानीय लोगों ने चालक की हालत पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि वह नशे में धुत होकर सरकारी वाहन चला रहा था। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और डायल 112 के चालक को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने घायल साइकिल सवार के इलाज की व्यवस्था कराने के साथ घटना की छानबीन शुरू कर दी है। हिरासत में लिए गए चालक की मेडिकल जांच भी कराई जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि दुर्घटना के वक्त वह शराब के नशे में था या नहीं।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले में तफ्तीश, बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है। सरकारी आपातकालीन सेवा की गाड़ी से हुई इस घटना ने सड़क सुरक्षा और जिम्मेदार ड्राइविंग पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा