Bihar NIA Raid: आधी रात को NIA का रेड, बिहार में टेरर कनेक्शन को लेकर सर्जिकल स्ट्राइक, इस पाकिस्तानी हथियार तस्कर से जुड़े हैं तार!

Bihar NIA Raid: बिहार इस वक्त राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) के निशाने पर है।....

आधी रात को NIA का छापा- फोटो : reporter

Bihar NIA Raid: बिहार इस वक्त राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) के निशाने पर है। सूबे में खौफ और अपराध के बढ़ते जाल के बीच केंद्रीय एजेंसी ने महज 15 दिनों के अंदर दूसरी बार मुजफ्फरपुर में एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है। इस सनसनीखेज रेड से पूरे इलाके के अंडरवर्ल्ड और संदिग्ध नेटवर्क से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। इस बार एनआईए की स्पेशल टीम ने औराई थाना इलाके के खेतलपुर गांव में धावा बोलकर देश विरोधी ताकतों के नापाक मंसूबों को नेस्तनाबूद करने के लिए बड़ी घेराबंदी की है।

मुस्तैद खुफिया इनपुट के आधार पर एनआईए के आला अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर खेतलपुर गांव के रहने वाले विकास कुमार नामक युवक के ठिकाने पर छापेमारी की। सूत्रों के मुताबिक, विकास कुमार की संदिग्ध गतिविधियों और कुछ देश विरोधी सिंडिकेट से सीधे संपर्क की पुख्ता सूचना जांच एजेंसी को मिली थी।

जब तक मुल्जिमों के आकाओं का पर्दाफाश नहीं होता, यह हंटर थमेगा नहीं। एनआईए के जांबाज जवानों ने विकास कुमार के घर के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली और उसके परिजनों को हिरासत में लेकर बंद कमरे में कई घंटों तक कड़ाई से पूछताछ की। इस दौरान कई डिजिटल सबूत और अहम दस्तावेज भी जब्त किए जाने की खबर है।

मुजफ्फरपुर में लगातार हो रहे इस क्रैकडाउन की कड़ियां बेहद डरावनी हैं। इससे पहले एनआईए ने मुजफ्फरपुर के ही गरहा थाना क्षेत्र से एक शातिर गुर्गे को गिरफ्तार किया था, जिसके तार सरहद पार बैठे कुख्यात पाकिस्तानी हथियार तस्कर शहजाद भट्टी से जुड़े थे।

कयास लगाए जा रहे हैं कि यह ताजा कार्रवाई भी उसी पाकिस्तानी आर्म्स स्मगलिंग और टेरर फंडिंग के खूनी खेल का एक हिस्सा है। केंद्रीय एजेंसी अब इस बात की तहकीकात  कर रही है कि विकास कुमार का इस अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट में क्या रोल था। इस बड़ी चोट के बाद मुजफ्फरपुर की पुलिस भी हाई अलर्ट पर है और तस्करों के पूरे सप्लाई चेन को ध्वस्त करने में जुटी है।

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा