Bihar Police Clash: नवादा में पुलिस-जनता का खूनी टकराव! प्रशासन की ज्यादती पर भड़के लोग, वीडियो वायरल

Bihar Police Clash: प्रजातंत्र चौक पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान हुई झड़प ने पूरे बिहार को हिला दिया।...

नवादा में पुलिस-जनता का खूनी टकराव!- फोटो : reporter

Bihar Police Clash: नवादा जिले में मंगलवार रात प्रशासन और आम लोगों के बीच एक नया हिंसक अध्याय लिखा गया है। प्रजातंत्र चौक पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान हुई झड़प ने पूरे बिहार को हिला दिया। कुछ युवा चालकों ने चालान काटने पर बहस की, गाली-गलौज शुरू हुई और नतीजा? पुलिसकर्मियों और आम जनता के बीच धक्का-मुक्की, मारपीट का भयानक मंजर।

 वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया जिसमें चीख-पुकार, लाठी-डंडे और खून-खराबे की तस्वीर साफ दिख रही है। क्या यह महज एक चेकिंग अभियान था या जनता की आवाज दबाने की साजिश?स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, देर शाम अचानक शुरू हुए चेकिंग में कुछ गाड़ियों को रोका गया। जब चालान काटने की प्रक्रिया चली तो युवाओं ने नियमों का पालन करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। 

वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी और लोग आपस में उलझते, धकेलते और मारते दिख रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस ने बयान जारी कर सफाई दी है कि उन्होंने मारपीट शुरू नहीं की, बल्कि चालकों की अभद्रता और अपशब्दों के बाद स्थिति बिगड़ी। लेकिन लोगों का कहना है कि शाम के वक्त अचानक चेकिंग अभियान चलाकर आम आदमी को परेशान किया जा रहा है। नवादा प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। नगर थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों की जांच से दोषियों की पहचान की जाएगी। 

फिलहाल न तो ट्रैफिक पुलिस की ओर से और न ही मारपीट के शिकार युवक की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज हुई है। लेकिन सोशल मीडिया पर जनता का गुस्सा फूट पड़ा है। कुछ नेता इसे “पुलिस की तानाशाही” बता रहे हैं तो कुछ इसे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करार दे रहे हैं। यह घटना नवादा जैसे छोटे जिले में पुलिस-जनता संबंधों पर सवाल खड़ी करती है। हजारों लोग रोजाना इसी प्रजातंत्र चौक से गुजरते हैं। 

क्या देर शाम का चेकिंग अभियान जरूरी था या यह जनता को सबक सिखाने की मुहिम थी?पुलिस महकमे का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषी चाहे पुलिस हो या आम नागरिक, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। फिलहाल नवादा में तनाव का माहौल है। जनता का कहना है कि बिना वजह की ज्यादती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। क्या प्रशासन समय रहते इस विवाद को शांत कर पाएगा या फिर यह वीडियो बिहार की राजनीति में नया तूफान खड़ा कर देगा? 

रिपोर्ट- अमन कुमार