नवादा पुलिस को लूटकांड में 10 दिन बाद को मिली बड़ी सफलता, दो आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गुड्डू कुमार (उम्र करीब 20 वर्ष, पिता सरयू रविदास, निवासी शेरपुर, थाना सिरदला, जिला नवादा) और मिथिलेश कुमार उर्फ गोलू (उम्र करीब 21 वर्ष, पिता नरेश मिस्त्री, निवासी शेरपुर, थाना सिरदला, जिला नवादा) के रूप में हुई है।
Bihar News : नवादा पुलिस ने एक लूटकांड का 10 दिनों के भीतर सफलतापूर्वक उद्भेदन किया है। इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है और लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की। घटना 16 मई 2026 को सिरदला थाना क्षेत्र के खरौन्ध रेलवे स्टेशन के पास कुम्यिातरी जंगल में हुई थी। अपराधियों ने राहुल कुमार नामक व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसका कैमरा, ड्रोन और मोबाइल फोन लूट लिया था। पीड़ित की शिकायत पर संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
कांड की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक नवादा ने थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। इस टीम को मामले में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया था। गठित टीम लगातार छापेमारी कर रही थी। सटीक आसूचना संकलन और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर, पुलिस ने मामले में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर लूटे गए कैमरा, ड्रोन और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए गए।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को थाना परिसर लाकर सघन पूछताछ की गई। उन्होंने अपने स्वीकारोक्ति बयान में अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पूछताछ के बाद दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गुड्डू कुमार (उम्र करीब 20 वर्ष, पिता सरयू रविदास, निवासी शेरपुर, थाना सिरदला, जिला नवादा) और मिथिलेश कुमार उर्फ गोलू (उम्र करीब 21 वर्ष, पिता नरेश मिस्त्री, निवासी शेरपुर, थाना सिरदला, जिला नवादा) के रूप में हुई है। बरामद किए गए सामान में 2 कैमरे, 1 ड्रोन और 3 मोबाइल फोन शामिल हैं।
अमन की रिपोर्ट