मसौढ़ी एनकाउंटर: खाकी पर गोली चलाने वाले कुख्यात हैदर को पुलिस ने चंद घंटों में किया ढेर, मुठभेड़ में एडिशनल थानेदार और एएसआई हुए थे घायल, इंसा इड स्टोरी

Patna Encounter:राजधानी पटना के ग्रामीण इलाके मसौढ़ी में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में तड़के सुबह एक कुख्यात अपराधी को मार गिराया गया है।

पटना के मसौढ़ी में एनकाउंटर में कुख्यात हैदर ढेर- फोटो : Kuldeep bhardwaj

Patna Encounter:राजधानी पटना के ग्रामीण इलाके मसौढ़ी में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में एक कुख्यात अपराधी को मार गिराया गया है। मारे गए अपराधी की पहचान इलाके के दुर्दांत और वांछित बदमाश हैदर के रूप में हुई है। पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने और खाकी को चुनौती देने के चंद घंटों के भीतर ही नीय पुलिस ने 'ऑपरेशन क्लीन' के तहत इस दुस्साहसी अपराधी को यमलोक पहुंचा दिया। 12 जून की देर शाम पुलिस को एक मुखबिर से इत्तिला मिली कि कुख्यात अपराधी मोहम्मद हैदर ने एक युवक को बंधक बनाकर रखा है। इस खुफिया सूचना के आधार पर मसौढ़ी पुलिस की टीम फौरन मौके पर रवाना हुई। पुलिस का मकसद बंधक युवक को अपराधियों के चंगुल से आजाद कराना था। जैसे ही पुलिस दस्ता घटनास्थल के करीब पहुंचा, हैदर और उसके साथियों को पुलिस की आहट मिल गई। इसके बाद अपराधियों ने पुलिस पार्टी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

अचानक हुई गोलीबारी में एडिशनल थानेदार राहुल कुमार को गोली लग गई, जबकि एएसआई संजय कुमार को गोली छूते हुए निकल गई। दोनों पुलिसकर्मी जख्मी हो गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए मोर्चा संभाला और अपराधियों पर पलटवार किया। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलियों की आवाज गूंजती रही, जिससे पूरा इलाका दहशत में आ गया।

मुठभेड़ के बाद पटना सिटी एसपी ने मीडिया को बताया कि इस एनकाउंटर में दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जबकि पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक अपराधी के घायल होने की सूचना मिली है। हालांकि उस वक्त वह अपराधी अपने साथियों की मदद से मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर उसकी तलाश शुरू कर दी और कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई।

रात बीतने के साथ पुलिस को मोहम्मद हैदर की लोकेशन मिलने की खबर मिली। इसके बाद उसे पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। जांच में सामने आया कि मुठभेड़ के दौरान हैदर को भी गोली लगी थी। घायल हालत में उसके साथी उसे पहले पुनपुन पीएचसी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया।

सूत्रों के मुताबिक, हैदर के साथी उसे पीएमसीएच बाद में max hOSPITAL  ले जाने के बाद में राजा बाजार स्थित पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों की टीम ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन गोली लगने से हुए अत्यधिक रक्तस्राव और गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मोहम्मद हैदर लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में शामिल था और उसके खिलाफ कई गंभीर मुकदमे दर्ज थे। बंधक बनाना, अवैध हथियार रखना और पुलिस पर हमला करना जैसे संगीन आरोप उसके नाम से जुड़े रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि अपराध की दुनिया में सक्रिय बदमाश कानून-व्यवस्था के लिए कितना बड़ा खतरा बन सकते हैं। फिलहाल पुलिस उसके फरार साथियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और मामले की तह तक पहुंचने के लिए जांच जारी है।

Report kuldeep bhardwaj