पटना शूटआउट: शाहपुर में गोलियों की तड़तड़ाहट से मची भगदड़, अपराधियों ने दो जिंदगियों को सुलाया मौत की नींद
राजधानी पटना के गोपालपुर थाना अंतर्गत शाहपुर इलाके में अपराधियों ने कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए दो व्यक्तियों को निशाना बनाया। अपराधियों ने बेहद करीब से दोनों पीड़ितों पर गोलियां बरसाईं, जिससे मौके पर ही चीख-पुकार मच गई।
Patna - राजधानी के शाहपुर इलाके में अपराधियों ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। गोपालपुर थाना अंतर्गत शाहपुर में दो युवकों, जिनकी पहचान मनजीत और मनीष के रूप में हुई है, को अपराधियों ने सरेआम गोली मार दी। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और अफरा-तफरी का माहौल है। आनन-फानन में पुलिस और परिजनों के सहयोग से दोनों घायलों को गंभीर स्थिति में अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
वारदात से इलाके में दहशत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधियों ने शाहपुर में मनजीत और मनीष को निशाना बनाकर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने के बाद दोनों युवक वहीं गिर पड़े, जबकि हमलावर हथियार लहराते हुए भाग निकले। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई है। फिलहाल पुलिस अपराधियों के भागने के रूट और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी है।
पुलिसिया जांच और कार्रवाई
गोपालपुर थाना पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह आपसी रंजिश का मामला लग रहा है, हालांकि जांच के बाद ही असल कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है और उनके परिजनों से पूछताछ की जा रही है। इलाके में बढ़ते आक्रोश को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की गई है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।
रिपोर्ट - रजनीश