Paper Leak Case: BPSC शिक्षक भर्ती, ओडिशा एसएससी पेपर लीक का बड़ा शातिर बिहार से गिरफ्तार, देशभर में फैला नेटवर्क बेनकाब

Paper Leak Case: ओडिशा एसएससी पेपर लीक कांड में फरार चल रहे आरोपी राजमोहन प्रसाद को आखिरकार क्राइम ब्रांच ने दबोच लिया।...

पेपर लीक का बड़ा शातिर बिहार से गिरफ्तार- फोटो : social Media

Paper Leak Case: ओडिशा एसएससी पेपर लीक कांड में फरार चल रहे आरोपी राजमोहन प्रसाद को आखिरकार क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार देर रात समस्तीपुर के खानपुर उत्तरी गांव से दबोच लिया। स्थानीय पुलिस के सहयोग से की गई इस कार्रवाई में आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार किया गया। शनिवार को कोर्ट में पेशी के बाद ओडिशा पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रवाना हो गई।

पुलिस के अनुसार राजमोहन देशभर के कई हाई–प्रोफाइल पेपर लीक मामलों में शामिल रहा है। वह इस रैकेट के मास्टरमाइंड विजेंद्र गुप्ता का साला है और पिछले 10–15 वर्षों से पेपर सेटिंग और सॉल्वर नेटवर्क का हिस्सा है।

नीट, दारोगा भर्ती, BPSC शिक्षक बहाली के कई पेपर लीक में शामिल था। क्राइम ब्रांच की जांच में राजमोहन के नाम का खुलासा हुआ। ओडिशा SSC पेपर लीक 2023 में हुआ था,NEET पेपर लीक,दारोगा बहाली (SI) परीक्षा,BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक जैसे कई मामलों में सामने आ चुका है।ओडिशा पुलिस अब तक इस कांड में 27 गिरफ्तारियाँ कर चुकी है।

जांच में सामने आया कि रैकेट के सदस्य Telegram/WhatsApp के स्टडी ग्रुप और मैनपावर कंसल्टेंसी से अभ्यर्थियों का डेटा लेते थे। छात्रों से संपर्क कर उन्हें डील में शामिल किया जाता था। परीक्षा से पहले उन्हें प्रश्नपत्र और उत्तर रटवाए जाते थे। इस धंधे में एक अभ्यर्थी से 20–25 लाख रुपये तक की वसूली होती थी। 10 लाख एडवांस और 15 लाख परिणाम आने के बाद। सुरक्षा के लिए छात्रों से मूल प्रमाण–पत्र और ब्लैंक चेक रखवा लिए जाते थे।

मुख्य साजिशकर्ता विजेंद्र गुप्ता जो BPSC शिक्षक भर्ती और NEET पेपर लीक में भी आरोपी रहा है ओडिशा कार्रवाई के बाद जेल गया था और अभी बेल पर बाहर है। कुछ दिन पहले वह अपनी ससुराल खानपुर में ही मौजूद था, लेकिन छापेमारी से पहले फरार हो गया। उसके साले राजमोहन को वहीं से गिरफ्तार किया गया।

एएसपी विकास रंजन वेउड़ा ने बताया कि टीम अब आरोपी के नेटवर्क,पैसों के फ्लो,अन्य राज्यों से कनेक्शन की जांच कर रही है।एसएससी पेपर लीक मामले में बालासोर थाने में मामला दर्ज है।

रिपोर्ट- कुलदीप भारद्वाज