न्यूज़4नेशन की खबर का असर ! समस्तीपुर के मुसरीघरारी में लड़की से बदसलूकी मामले में 24 घंटे के भीतर हुई कार्रवाई, एक गिरफ्तार
वीडियो का सबसे गंभीर पहलू यह है कि युवक-युवती लगातार हाथ जोड़कर और आरजू-मिन्नत करते नजर आते हैं। दोनों लोगों से उन्हें छोड़ देने की गुहार लगाते हैं, लेकिन भीड़ उनके साथ कथित तौर पर बदसलूकी करती रहती है।
Bihar News : बिहार में लड़कियों के साथ सड़क चलते बदसलूकी से जुड़े मामले में 'न्यूज़4नेशन' की एक खबर का बड़ा असर हुआ है. 'बिहार में सड़क पर ‘भीड़ का कानून’!युवा जोड़े को घेरकर छाता से पिटाई और हंसुआ दिखाकर धमकी, बदसलूकी का एक और वीडियो वायरल' शीर्षक से गुरुवार को न्यूज़4नेशन ने खबर चलाई थी. खबर चलने के बाद समस्तीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की. 24 घंटे के भीतर मामले का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने इस मामले की सत्यता की पुष्टि की. पुलिस ने बताया कि इस मामले में 4 अभियुक्तों की पहचान की गई है. साथ ही एक अभियुक्त धर्मेंद्र सहनी को गिरफ्तार किया गया है. वहीं पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो करीब 15 महीने पुराना है, जो 14 अगस्त 2025 का है जिसमें लड़की से बदसलूकी की जा रही है.
दरअसल, बिहार में राह चलते युवा जोड़ों और युवतियों को रोककर उनके साथ बदसलूकी, छेड़खानी और सार्वजनिक रूप से अपमानित करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में 24 सितंबर को एक वीडियो वायरल हुआ. वायरल वीडियो को समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र का बताया गया. वीडियो में हल्की बारिश के बीच सड़क किनारे लोगों की भीड़ युवक-युवती को घेरे नजर आती है। दोनों लगातार लोगों से उन्हें जाने देने की अपील करते दिखाई देते हैं। वे बार-बार कहते हैं कि उनके बीच कोई गलत संबंध नहीं है और उन्हें बेवजह रोका गया है। इसके बावजूद भीड़ का रवैया शांत होता नजर नहीं आता।
रोते रहे, हाथ जोड़ते रहे, लेकिन भीड़ नहीं रुकी
वीडियो का सबसे गंभीर पहलू यह है कि युवक-युवती लगातार हाथ जोड़कर और आरजू-मिन्नत करते नजर आते हैं। दोनों लोगों से उन्हें छोड़ देने की गुहार लगाते हैं, लेकिन भीड़ उनके साथ कथित तौर पर बदसलूकी करती रहती है। वीडियो में कभी दोनों को छाते से मारते हुए तो कभी एक युवक द्वारा हंसुआ दिखाकर डराते हुए देखा जा सकता है। भीड़ में मौजूद कुछ लोग दोनों की शादी कराने और उनके परिजनों को बुलाने की बात कहते सुनाई देते हैं।
पुलिस ने 5 घंटे में लिया संज्ञान
समस्तीपुर पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वीडियो का तत्काल तकनीकी सत्यापन किया गया, जिसके आधार पर घटनास्थल की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम लाटबसेपुरा स्थित मोरवों जाने वाली सड़क के रूप में हुई है। वीडियो में दिख रही पीड़िता प्रथमदृष्ट्या नाबालिग प्रतीत होती है. वहीं पुलिस ने इस मामले में अब 4 अभियुक्तों की पहचान कर एक को गिरफ्तार किया है.