Bihar Crime: शादीशुदा प्रेमिका से इश्क करना पड़ा महंगा, परिजनों ने रात के अंधेरे में पकड़ लिया, फिर ऐसी दी सजा जिसे सुनकर रुह कांप जाएगी
Bihar Crime:शादीशुदा महिला से मिलने रात के अंधेरे में पहुंचे एक युवक को ऐसा सबक मिला,जिसने पूरे इलाके को दहला दिया।...
Bihar Crime: बिहार में मोहब्बत की एक कहानी खून में तब्दील हो गई। शादीशुदा महिला से मिलने रात के अंधेरे में पहुंचे एक युवक को ऐसा सबक मिला,जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। मामला सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है, जहां 28 वर्षीय शैलेश उर्फ शैलेंद्र कुमार की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई।
बताया जाता है कि शैलेश पहले से ही एक पैर से दिव्यांग था। बावजूद इसके, वह गांव की ही शादीशुदा महिला रागिनी से फोन पर अक्सर बातचीत करता था। परिजनों के मुताबिक, घटना वाली रात वह घर से पेशाब का बहाना बनाकर निकला, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। बाद में खुलासा हुआ कि वह रागिनी के बुलावे पर उसके घर पहुंचा था।
यहीं से कहानी ने खौफनाक मोड़ ले लिया। आरोप है कि महिला के पति दद्दू मिश्रा ने अन्य परिजनों के साथ मिलकर शैलेश को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद गुस्से में अंधे होकर उसकी बुरी तरह पिटाई की गई। लाठी-डंडों और मुक्कों की मार से वह अधमरा हो गया। जब तक किसी ने रहम दिखाया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी शैलेश की सांसें थम चुकी थीं।
घटना की सूचना मिलते ही शैलेश के पिता लाल बदन सिंह ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को खबर दी। पुलिस के साथ जब वह मौके पर पहुंचे, तो बेटे की लाश देखकर फफक पड़े।
बिहार पुलिस की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है।
रिपोर्ट- रंजन कुमार