PATNA CRIME - पटना में रिटायर डीएसपी के घर में चोरी, 10 लाख के गहने और रुपए पर चोरों ने किया हाथ साफ

PATNA CRIME - पटना में चोरों ने रिटायर डीएसपी के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने इस दौरान 10 लाख के रुपए और गहने चुराए हैं। मामले में रेंटर की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुूरू कर दी है।

PATNA CRIME - पटना में रिटायर डीएसपी के घर में चोरी, 10 लाख के गहने और रुपए पर चोरों ने किया हाथ साफ

PATNA  - बड़ी खबर पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र से सामने आई है। यहां रिटायर्ड डीएसपी के मकान में बड़ी चोरी की घटना हुई है। चोरों ने इस दौरान लगभग 10 लाख के गहने और रुपए की चोरी कर ली है। मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

रिटायर्ड डीएसपी का नाम स्वर्गीय लाल मोहन प्रसाद बताया है। उनका मकान पीरबहोर थाना क्षेत्र के बिड़ला मंदिर रोड में स्थित है। बताया गया कि लाल मोहन प्रसाद 1985 में पीरबहोर थाने में थानेदार रहे थे। लेकिन उनके निधन के बाद परिवार दूसरे शहर शिफ्ट हो गया। घर बंद था और मकान के एक हिस्से में किरायदार रहते थे। 

रेंटर बलराम यादव ने बताया कि 'मैं अपने गांव गया हुआ था। रविवार की सुबह 4:30 में यहां आया तो देखा कि गेट खुला हुआ है। ताला कटा है। ऊपर जाकर देखा तो मालिक के रूम का भी ताला कटा था। इसके बाद नीचे के दुकानदार को फोन कर जानकारी दी। दुकान में भी चोरी हुई है। मालिक का पूरा परिवार पुणे में रहता है। वहां उनलोगों का बिजनेस है। जिनका मकान है, वो भी पूर्व डीएसपी थे।'

थाने में दिया गया आवेदन

पीरबहोर के थानेदार अब्दुल हलीम ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 100 चांदी के सिक्के, 25 हजार कैश, पायल और बर्तन की चोरी हुई है। राजू मालाकार ने आवेदन दिया है। स्वर्गीय लालमोहन प्रसाद का मकान है। रिटायर्ड डीएसपी हैं।



Editor's Picks