Bihar murder news - बगीचा में ले जाकर युवक की गोली मार कर निर्मम हत्या, परिवार का था इकलौता बेटा, टेंट लगाने का करता था काम
Bihar murder news - टेंट लगाने का काम करनेवाले युवक की बदमाशों ने गोली मार दी। आज उसका शव बागीचे से बरामद किया गया। वह परिवार का इकलौता बेटा था।
Khagaria - खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्बन पंचायत मेंअज्ञात हत्यारों ने एक युवक को अपने कब्जे में लेकर गांव के पुरब स्थित एक बगीचा में एक गोली मार कर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार और शनिवार के तड़के दो बजे रात के करीब की बताई जा रही है। युवक का पहचान कुर्बन पंचायत के वार्ड नंबर छह महद्दीपुर गांव निवासी सुधीर सिंह (खेरोवाला) के 23 वर्षीय पुत्र राजू कुमार के रूप में की गई है। मृतक अपने माता-पिता के साथ ननिहाल में ही रहता था एवं वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
जानकारी के मुताबिक राजू कुमार टेंट हाउस में टेंट लगाने का कार्य करता था। घटना के समय वह एक शादी समारोह में टेंट लगा कर संभवतः अपने घर वापस लौट रहा होगा, इसी क्रम में घटना घटित हुआ मालूम होता है चुकी लाश बगीचे में मिली है घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरी हाल बनी हुई है। घटना के सही कारणों का पता नही चल पाया है।
किसी से नहीं थी दुश्मनी
सूचना पर शनिवार की सुबह सात बजे प पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की स्थलीय जांच कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। ग्रामीण श्रवण कुमार ने बताया कि राजू एक भला लड़का था टेंट में काम कर अपनी आजीविका चलाता था पता नहीं किसी से क्या दुश्मनी थी जो उसे गोली मार दी
थाना प्रभारी परशुराम सिंह ने बताया कि अब तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है उनके परिजन भी किसी पर संदेह प्रकट नहीं कर रहे है जांच की जा रही है जांचोपरांत कारवाई की जाएगी
खगड़िया से अमित की रिपोर्ट