Emergency Landing: उड़ान भरते ही वापस लौटा एयर इंडिया का विमान, इमरजेंसी लैंडिंग से यात्रियों में मचा हड़कंप, जानिए पूरा मामला
Emergency Landing: उड़ान भरते ही एयर इंडिया के विमान को वापस लौटना पड़ा। विमान की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि विमान को सुरक्षित उतार लिया गया।
Emergency Landing: एक बार फिर एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की खबर सामने आई है। जानकारी अनुसार दिल्ली से मुंबई के लिए एयरइंडिया के विमान AI-887 ने उड़ान भरा था लेकिन विमान अचानक दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस लौट आई। जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है।
उड़ान भरते ही वापस आया विमान
मिली जानकारी अनुसार एयर इंडिया का विमान इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मुंबई के लिए उड़ान भरा लेकिन उड़ान भरने के साथ ही पायलेट को खराबी का पता चला जिससे विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर लाया गया। राहत की बात यह रही कि विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई और उसमें सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना के बाद यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि एयरपोर्ट प्रशासन और एयरलाइन के अधिकारियों ने स्थिति को संभाल लिया।
एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट्स के अनुसार, AI-887 ने सुबह करीब 6:10 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरी थी और लगभग 6:52 बजे दिल्ली वापस लौट आई। चूंकि दो इंजन वाले विमान एक इंजन के सहारे भी सुरक्षित लैंडिंग करने में सक्षम होते हैं, इसलिए किसी भी तरह की अनहोनी नहीं हुई। एयरलाइन ने बताया कि विमान की आवश्यक तकनीकी जांच की जा रही है। दिल्ली में मौजूद एयर इंडिया की ग्राउंड टीम यात्रियों को तत्काल सहायता प्रदान कर रही है और उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था की गई है।
एयर इंडिया ने दी जानकारी
वहीं एयर इंडिया ने बताया, “22 दिसंबर को दिल्ली से मुंबई जा रही फ्लाइट AI-887 के क्रू ने टेक-ऑफ के तुरंत बाद आई तकनीकी खराबी के चलते स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर का पालन करते हुए विमान को दिल्ली वापस लाने का निर्णय लिया। विमान सुरक्षित रूप से उतर गया और यात्रियों तथा क्रू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इस अप्रत्याशित स्थिति से हुई असुविधा के लिए एयर इंडिया को खेद है।”