Bihar Assembly Elections - बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की हुई घोषणा, इतने चरणों में होगा चुनाव जानें पूरा शेड्यूल
Bihar Assembly Elections - बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी गई। आज मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनाव कैलेंडर जारी किया। इसके साथ ही बिहार में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
Patna - बिहार विधानसभा 2025 की तारीखों की घोषणा हो गई है। आज चुनाव आयोग ने नई दिल्ली में इलेक्शन कमीशन ने तारीखों की घोषणा की है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। साथ ही सभी 243 सीटों पर बाहर से बुलाए गए वरिष्ठ आईएएस को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं साढ़े आठ लाख चुनावी कर्मी ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे। सीईसी ने बताया कि पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। वहीं 14 नवंबर को चुनाव के वोटों की गिनती होगी। इसके साथ बिहार में चुनावी आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव की तारीखों की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि बिहार का चुनाव मदर ऑल इलेक्शन है। यहां जितने वोटर्स हैं. इससे ज्यादा दुनिया में सिर्फ 10-12 देशों में ही वोटर्स हैं।
इससे पहले उन्हें विशेष गहन परीक्षण की जानकारी दी। 30 सितंबर को यह पूरी प्रक्रिया पूरी की गई। उन्होंने बताया कि किसी का नाम अगर छूट गया हो तो वह नॉमिनेशन के 10 दिन पहले तक जुड़वा सकता है।
सीईसी ने बिहार दौरे का जिक्र करते हुए बताया कि समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया कि आज चुनाव की तारीखों का ऐलान करें। उन्होंने बताया बिहार के सभी अधिकारियों के साथ बैठक की गई। उन्होंने बताया कि इस बार बिहार के चुनाव न सुगम और सरल होंगे। पूरी चुनावी मशीनरी तत्परता के साथ शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से होगी।
चुनाव आयुक्त ने बताया कि बिहार चुनाव में 17 नए इनिशियटिव लागू किए जा रहे है। जिसमें पहली बार सभी बूथ लेवल एजेंट की ट्रेनिंग आयोजित की गई। अब यह हर चुनाव लागू किए जाएंगे। इसी तरह पुलिस अधिकारियों की ट्रेनिंग भी अलग से आयोजित की गई।
सीईसी ने बताया कि एक नई व्यवस्था के तहत मतदाता अपनी वोटिंग से पहले बूथ के बाहर अपना फोन जमा करा सकता है। वोटिंग के बाद वह अपना फोन लेकर वापस जा सकता है। उन्होंने बताया कि अभी चुनाव आयोग 40 एप्स हैं, जिसे अब ईसीआई नेट पर एक जगह उपलब्ध कराया जाएगा। इससे वोटर्स को फायदा होगा। इस एप के जरिए वोटर्स अपने बीएलओ से सीधे बात कर सकते हैं।
बिहार में कुल मतदाता - 7.43 करोड़, जिसमें 3.92 करोड,3.5 करोड़, 100 उम्र से 14 हजार, 14 लाख नए वोटर्स
कुल पोलिंग 90712 केंद्र, मॉडल पोलिंग - 1350, वेब कास्टिंग की सुविधा। इनमें 250 पोलिंग स्टेंशन में घोड़े से पोलिंग होती है। हर मतदान केंद्र पर न्यूनतम सुविधा मिलेगी।