BJP National President: नितिन नवीन चुने गए BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- आप हमारे बॉस हैं और मैं...

BJP National President: नितिन नवीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। पीएम मोदी की मौजूदगी में उन्हें दायित्व सौंपी गई। जिसके बाद पीएम मोदी ने नितिन नवीन को लेकर बड़ा बयान दिया।

नितिन नवीन बनें राष्ट्रीय अध्यक्ष - फोटो : social media

BJP National President: लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार भारतीय जनता पार्टी को उसका नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मौजूदगी में नितिन नवीन को बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया है। पीएम मोदी की उपस्थिति में नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने नितिन नवीन का माल्यार्पण कर उन्हें बधाई दी और शुभकामनाएं दीं। पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान पीएम मोदी ने नितिन नवीन को बधाई देते हुए कहा कि, नितिन नवीन जी हम सभी के अध्यक्ष हैं। उनका दायित्व भाजपा को ही नहीं एनडीए के सभी साथियों के बीच तालमेल बनाना भी उनका दायित्व है। 

नितिन नवीन मेरे बॉस हैं...

पीएम मोदी ने सभी राष्ट्रीय अध्यक्षों की सराहना की और सभी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों की योगदान को लेकर उनका अभिनंदन किया। पीएम मोदी ने नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी की सभी उपब्धियां अपनी जगह हैं और मेरे लिए सबसे गर्व की बात है कि मैं भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि, जब बात पार्टी के विषयों पर आती है तब नितिन नवीन जी मैं कार्यकर्ता हूं और वो मेरे बॉस हैं। पीएम मोदी के इस बयान पर तालियों की गड़गड़ाहट गूँज उठी।

नितिन नवीन हम सभी के अध्यक्ष

पीएम मोदी ने कहा कि, नितिन नवीन हम सभी के अध्यक्ष हैं। उनका दायित्व केवल भाजपा को संभालना नहीं है बल्कि एनडीए के सभी साथियों के बीच तालमेल का बहुत बड़ा दायित्व संभालना है। पीएम मोदी ने कहा कि नितिन नवीन के संपर्क में जो भी आया है वो उनकी सरलता और सहजता की चर्चा जरुर करता है। बीजेपी युवा मोर्चा का दायित्व हो या अलग अलग राज्यों में प्रभारी के रुप में जिम्मेदारी हो या फिर बिहार सरकार में काम करने का अनुभव हो नितिन नवीन ने हमें जहां जहां जो जो जिम्मेदारी मिली वहां वहां उन्होंने अपने आप को साबित किया। 

अध्यक्ष बदलते हैं आदर्श नहीं 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि, "बीजेपी एक संस्कृति है। बीजेपी एक परिवार है। यहाँ, हमारे रिश्ते सिर्फ़ मेंबरशिप से कहीं ज़्यादा हैं। बीजेपी एक परंपरा है जो प्रोसेस से चलती है, पद से नहीं। हमारे अध्यक्ष बदलते हैं, लेकिन हमारे आदर्श नहीं बदलते। लीडरशिप बदलती है, लेकिन दिशा वही रहती है। बीजेपी की भावना राष्ट्रीय है, क्योंकि हमारा जुड़ाव स्थानीय है। हमारी जड़ें ज़मीन में गहरी हैं। इसीलिए बीजेपी क्षेत्रीय आकांक्षाओं के लिए एक मंच देती है। यह उन्हें राष्ट्रीय महत्वाकांक्षाओं की नींव बनाती है, और इसीलिए आज देश के हर कोने से लोग बीजेपी के साथ हैं, बीजेपी में शामिल हो रहे हैं, और सिर्फ़ इतना ही नहीं, जो कोई भी अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू करना चाहता है, उसे बीजेपी में एंट्री का रास्ता सबसे अच्छा और सुरक्षित विकल्प लगता है"।

14 दिसंबर को बने थे कार्यकारी अध्यक्ष 

गौरतलब हो कि, इससे पहले नबीन दिल्ली में भगवान वाल्मीकि मंदिर, गुरुद्वारा बंगला साहिब और झंडेवाला मंदिर गए और माथा टेका। भाजपा मुख्यालय में सोमवार को अध्यक्ष पद के चुनाव हुए थे। किसी और उम्मीदवार का नामांकन न आने से नवीन निर्विरोध चुने गए। नितिन को 14 दिसंबर 2025 को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।