79th Independence Day: पीएम मोदी ने लाल किले पर फहराया झंडा, हेलीकॉप्टर से हुआ पुष्प वर्षा, ऑपरेशन सिंदूर का दिखा झलक

79th Independence Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर 12वीं बार झंडा फहराया। पीएम मोदी देश को संबोधित कर रहे हैं। आज स्वतंत्रता दिवस पर ऑपरेशन सिंदूर का झलक लाल किले पर दिखा..

79th Independence Day- फोटो : social media

79th Independence Day: भारत आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किला पर 12वीं बार झंडोत्तोलन किया। पीएम मोदी देश को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी के झंडोत्तोलन करने के बाद लाल किले पर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की गई। इस दौरान हेलीकॉप्टर पर ऑपरेशन सिंदूर की झलक दिखी। यह दिन न केवल राष्ट्रीय पर्व है, बल्कि आजादी के उन बलिदानों को याद करने का अवसर भी है, जिनकी वजह से हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित कर रहे हैं। 

 तिरंगा के रंग में रंगे हैं 140 करोड़ देशवासी

लाल किले पर झंडोत्तोलन करने के बाद पीएम मोदी देश को संबोधिक कर रहे हैं। उन्होंने अपना संबोधन मेरा प्यारे देशवासियों से किया। पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश के 140 करोड़ देशवासी तिरंगे के रंग में रंगे हुए हैं। भारत के हर कोने से चाहे रेगिस्तान हो या हिमालय की चोटियां, समुंदर के तट हो या घनी आबादी वाले क्षेत्र हर तरफ से एक ही गूंज है, एक ही जयकारा है- हमारी प्राण से भी प्यारी मातृभूमि का जयगान है। 

परेड का किया निरीक्षण

लाल किले पर झंडोत्तोलन करने के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजघाट पहुंचे हैं, जहां उन्होंने महात्मा गांधी को नमन किया। जिसके बाद लाल किला पहुंचे। लाल किला पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने परेड का निरीक्षण किया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मालूम हो कि, देश आज 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस बार स्वतंत्रता दिवस की थीम नया भारत है। 

ऑपरेशन सिंदूर के 100 दिन पूरे 

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के आतंकी गुटों के खिलाफ भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया था। आज ऑपरेशन सिंदूर के 100 दिन भी पूरे हो रहे हैं। ऐसे में आजादी के जश्न के साथ-साथ ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का भी जश्न मनाया जा रहा है।