Basant Panchami 2025:वसंत पंचमी के दिन भूलकर भी नहीं करें ये काम, हो सकता है बड़ा नुकसान

मां सरस्वती के एक हाथ में पुस्तक, दूसरे में वीणा, तीसरे में माला और चौथे हाथ में वर मुद्रा है। इस कारण मां सरस्वती को बुद्धि, कला और संगीत की देवी माना जाता है। वसंत पंचमी के दिन कुछ कार्य करने से मनाही है।

वसंत पंचमी पर क्या न करें- फोटो : Social Media

Basant Panchami 2025: सखि, वसंत आया। भरा हर्ष वन के मन,नवोत्कर्ष छाया। वसंत का आगमन होने वाला है। वसंत पंचमी का पर्व महज कुछ दिनों बाद है. वसंत पंचमी पर ज्ञान की देवी की पूजा का विधान है।  वसंत पंचमी हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो ज्ञान और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित है। हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाने वाला यह पर्व इस साल 2 फरवरी, 2025 को पड़ रहा है। इस दिन कुछ काम करने की मनाही शास्त्रों में बताया गया है।

क्यों मनाते हैं वसंत पंचमी

मान्यता है कि इसी दिन मां सरस्वती का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन विद्यार्थी और कलाकार मां सरस्वती की पूजा कर अपनी बुद्धि और प्रतिभा को बढ़ाने की कामना करते हैं।

वसंत पंचमी पर क्या न करें

इस दिन मांस और मदिरा का सेवन वर्जित है। किसी से भी वाद-विवाद न करें और बड़ों का अपमान न करें। इस दिन पेड़-पौधे काटने से बचना चाहिए।