Bihar Congress Meeting: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी नेताओं के साथ बनाएंगे रणनीति

Bihar Congress Meeting: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली में बिहार कांग्रेस की बड़ी बैठक होने वाली है। इस दिन बिहार कांग्रेस की बड़ी बैठक होगी।

Bihar Congress
Bihar Congress big meeting- फोटो : news4nation

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है। सभी पार्टी के नेता तैयारी में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक होने वाली है। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरु कर दी है। दिल्ली में राहुल गांधी के साथ बिहार कांग्रेस के नेताओं की बड़ी बैठक होगी। बैठक में बिहार कांग्रेस के करीब 35 नेता शामिल होंगे। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। 

कांग्रेस की बड़ी बैठक

जानकारी अनुसार 12 मार्च को दिल्ली के नए कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में यह अहम बैठक होगी। इस बैठक में बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के साथ बिहार कांग्रेस के करीब 35 नेता बैठक में शामिल होंगे। बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर आगे की रणनीति बनेगी। बैठक में गठबंधन समेत अनेक पहलुओं पर भी बातचीत होगी। 

सीटों को लेकर खींचातानी

सूत्रों की मानें तो कांग्रेस की बैठक में सबसे अहम मुद्दा सीट बंटवारा रहेगा। कांग्रेस इस बार कम सीट पर मानने वाली नहीं है, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष 60 से 70 सीट पर दावा कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर राजद अपने गठबंधन के साथियों को अधिक सीट देने के मूड में नहीं है। दरअसल, 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में राजद ने कांग्रेस को 70 सीट पर चुनाव लड़ा था लेकिन मात्र 19 सीटों पर ही कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी। वहीं राजद ने 179 सीट पर चुनाव लड़ा था और 75 सीटों पर जीत दर्ज कर बिहार की सबसे बड़ी पार्टी के रुप में उभरी थी। 

राजद ज्यादा सीट देने के मूड में नहीं

राजनीतिक जानकारों की मानें तो राजद को इस बात का मलाल था कि उसने अपने साथियों के अधिक सीट दी। ऐसा माना जा रहा है कि इससे सबक लेकर राजद 2025 के विधानसभा चुनाव में साथियों को कम सीट देगी। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की ओर से भी अधिक से अधिक और अपनी मनचाही सीट की मांग की जा रही है। तेजस्वी इस बार महागठबंधन में शामिल दलों को कम सीट देंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि सीटों को लेकर राजद और कांग्रेस में मतभेद हो सकता है। 

इन मुद्दों पर होगी चर्चा 

दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी की बात करें तो कांग्रेस अंदरूनी कलह से गुजर रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर पार्टी के नेताओं में नाराजगी है। पार्टी में गुटबाजी चल रही है। पार्टी के कई नेता ऐसे बयान दे चुके हैं जिससे महागठबंधन में टूट की चर्चा शुरु हो गई थी। वहीं दिल्ली में होने वाली बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी खुद बिहार कांग्रेस के मामलों को समझेंंगे। माना जा रहा है कि कांग्रेस दिल्ली विधानसभा चुनाव की गलत नहीं दोहराएगी और महागठबंधन के साथ ही चुनाव लड़ेगी। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी सभी मुद्दों पर कांग्रेस नेताओं से बातचीत करेंगे और पार्टी के लिए नई रणनीति तैयार करेंगे।  


दिल्ली से धीरज की रिपोर्ट 

Editor's Picks