BIHAR VIDHANSABHA CHUNAV - बिहार में का बा.. हरा बा कि भगवा बा... कानून के राज बा.. आज भी है और कल भी रहेगा... NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में अनोखे अंदाज में दिखे बीजेपी प्रदेश दिलीप जायसवाल
bihar vidhansabha chunav - nda के कार्यकर्ता सम्मेलन में bjp प्रदेश अध्यक्ष ने गाने के अंदाज में विरोधियों को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में भगवा के राज बा, कानूुन के राज बा और कल भी रहेगा।
![BIHAR VIDHANSABHA CHUNAV - बिहार में का बा.. हरा बा कि भगवा बा... कानून के राज बा.. आज भी है और कल भी रहेगा... NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में अनोखे अंदाज में दिखे बीजेपी प्रदेश दिलीप जायसवाल BIHAR VIDHANSABHA CHUNAV - बिहार में का बा.. हरा बा कि भगवा बा... कानून के राज बा.. आज भी है और कल भी रहेगा... NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में अनोखे अंदाज में दिखे बीजेपी प्रदेश दिलीप जायसवाल](https://cdn.news4nation.com/Cloud/news/coverimage/10Feb2025/10022025183812-0-97854fb9-e908-4ee9-ba5c-312cdcad8073-2025183812.jpg?width=770&format=jpg&quality=60)
VAISHALI : बिहार में का बा, हरा बा कि भगवा बा, ब्लू बा कि लाल बा... बिहार में का बा.. कानून के राज बा.. आज भी है कल भी रहेगा...। एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का यह नया अंदाज देखने को मिला। जहां उन्होंने गाने में बिहार की वर्तमान स्थिति को बता दिया। साथ ही यह भी बता दिया कि आगे भी यही कायम रहेगा।
दरअसल, NDA गठबंधन ने हाजीपुर के कचहरी मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया था। जिसमें NDA में शामिल तमाम पांचो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ता को संबोधित करने के लिए हाजीपुर पहुंचे थे। तमाम जगहों से भारी संख्या में कार्यकर्ता अपने नेता को सुनने के लिए भी पहुंचे थे।
इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल कार्यकर्ताओं को गाना सुनाने लगे। उन्होंने नेहा सिंह राठौर के पूछे गए सवाल बिहार में का बा का का जवाब देते हुए कहा कि 'बिहार में का बा... हरा बा की भगबा ब्लू बा की लाल बा बिहार में NDA के सरकार बा, कानून का राज बा, आज भी है और कल भी रहेगा.. हरा बा की भग बा ब्लू बा की लाल बा नीतीश कुमार का राज बा' गाकर जवाब दिया।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने विपक्षियों पार्टी हमला बोलते हुए बोला है। तमाम विपक्षी पार्टियों को मोतियाबिंद हो गया है जिसके लिए बिहार के मुख्यमंत्री आंख के एक बड़े अस्पताल का निर्माण पटना में करा रहे हैं। जिसमें चुनाव से पहले सभी विपक्षी पार्टी के नेता ऑपरेशन कर लेंगे।
इसके बाद सभी को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किए गए विकास दिखने लगेगा तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए बोला है कि इसी जिले से एक युवराज चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचते हैं। इस बार चुनाव जीतने नहीं देना है। तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि चांदी के चम्मच लेकर वह पैदा लिए हैं।
उमेश कुशवाहा का दिखा शायराना अंदाज
जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा कार्यकर्ताओं कहावत कहते हुआ कि बंद मुट्ठी राखी खुली मुट्ठी खाक की 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक पार्टी अपने स्तर से अब तैयारी शुरू कर दी है। वहीं तमाम राजनीति पार्टी विपक्षी पार्टी पर जमकर हमला भी बोल रही है।
जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष ने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में बहुत विकास हुआ है। पहले लोग लालटेन के रोशनी में रहते थे अब लोग बिजली के बल्ब की रोशनी में रहते हैं। वहीं नीतीश कुमार के कार्यकाल में हुए कार्य को लेकर जनता के समक्ष रखा तो कहा इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में पूरे बिहार में 225 सीट लाने का लक्ष्य है। लेकिन जिस तरीके से लोगों का प्यार मिल रहा है लगता है। इस बार विपक्षी पार्टी के हाथ एक भी सीट नहीं लगेगी वही तेजस्वी यादव को राघोपुर से खदेर कर भागना है।
https://x.com/news4nations/status/1888935080674091160
report - rishav kumar