Navratri 2025 : जदयू नेता छोटू सिंह ने बड़हरा प्रखंड के कई पूजा पंडालों में किया पूजा अर्चना, माँ दुर्गा से की राज्य में सुख, शांति और समृद्धि की कामना

Navratri 2025 : नवरात्री को लेकर जदयू नेता छोटू सिंह ने बड़हरा प्रखंड के कई इलाकों में पूजा अर्चना किया. जहाँ उन्होंने माँ दुर्गा से राज्य में सुख समृद्धि की कामना की........पढ़िए आगे

Navratri 2025 : जदयू नेता छोटू सिंह ने बड़हरा प्रखंड के कई प
छोटू सिंह ने की पूजा अर्चना - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव और जदयू के प्रदेश महासचिव अरविन्द कुमार सिंह उर्फ़ छोटू सिंह ने नवरात्री के मौके पर बड़हरा प्रखंड अंतर्गत नया मोहम्मदपुर – जमालपुर स्थित माँ दुर्गा पंडाल में पहुँचकर नवयुवक संघ श्री दुर्गा पूजा समिति, बबुरा द्वारा आयोजित भव्य दुर्गा पूजा महोत्सव में पूजा-अर्चना की। 

माँ दुर्गा के जयघोष और भक्तिमय वातावरण में साधना और आराधना का अनुपम संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं की आस्था और समिति के सदस्यों की सेवा भावना ने इस आयोजन को और भी विशेष बना दिया। इस अवसर पर अमर सिंह, पंकज सिंह पटेल, दुर्गा सिंह पटेल, पंकज बाबा एवं सूर्या नारायण सिंह भी साथ में मौजूद रहे और माँ दुर्गा के चरणों में श्रद्धा निवेदित की।

इस मौके पर छोटू सिंह ने माँ दुर्गा के चरणों में नमन करते हुए राज्य की सुख, शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण की मंगलकामना की। यह पर्व केवल धार्मिक उत्सव ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। 

कहा की नवयुवक संघ श्री दुर्गा पूजा समिति की अनुशासित एवं भावपूर्ण तैयारी सराहनीय है, जिसने समाज को जोड़ने और संस्कृति को जीवित रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कहा की माँ दुर्गा हम सबके जीवन से अज्ञान और दुःख का नाश कर, ज्ञान, शक्ति और सद्भावना का संचार करें।