Bihar Election 2025 : बीजेपी ने चुनाव अभियान समिति का किया गठन, 45 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखिए पूरी लिस्ट

भाजपा ने ‘बिहार चुनाव अभियान समिति 2025’ का ऐलान किया, जिसमें कुल 45 नेताओं को शामिल किया गया है।

BJP election campaign committee - फोटो : news4nation

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। पार्टी ने रविवार को ‘बिहार चुनाव अभियान समिति 2025’ का ऐलान किया, जिसमें कुल 45 नेताओं को शामिल किया गया है। समिति में बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायवाल सहित उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, राधा मोहन सिंह जैसे कई वरिष्ठ नेताओं को भी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।



इसके अतिरिक्त मंगल पाण्डेय, डॉo संजय जायवाल, गोपाल नारायण सिंह, रविशंकर प्रसाद, अश्विनी कुमार चौबे, राजीव प्रताप रूडी, सतीश चंद्र दुबे, राजभूषण निषाद, डॉ प्रेम कुमार, रेणु देवी, जनक राम, हरि सहनी, ऋतुराज सिन्हा, सैयद शाहनवाज हुसैन, रमा देवी, प्रदीप कुमार सिंह, जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, गोपालजी ठाकुर, शंभू शरण पटेल, धर्मशीला गुप्ता, कृष्ण कुमार मंटू आदि शामिल हैं. 



सूची में केंद्रीय और राज्य स्तर के नेताओं के साथ-साथ युवा चेहरों को भी जगह दी गई है। पार्टी ने इस समिति के गठन के जरिए संगठनात्मक मजबूती और चुनावी रणनीति दोनों पर जोर दिया है।