Bihar Election 2025: BJP ने इन 16 विधायकों का काटा टिकट, 20 साल और 30 साल से MLA रहे वरिष्ठ नेताओं को भी नहीं मिली जगह, देखिए लिस्ट
Bihar Election 2025: BJP ने इस बार बड़े पैमाने पर बदलाव करते हुए 2020 में जीते 16 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए हैं। इनमें विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, पूर्व मंत्री रामप्रीत पासवान, अमरेंद्र सिंह और रामसूरत राय जैसे वरिष्ठ नेता शामिल हैं।
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार देर रात अपनी तीसरी और अंतिम उम्मीदवार सूची जारी कर दी। इस सूची में बाकी बची 18 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। इसके साथ ही भाजपा ने अपने 101 सीटों के कोटे में सभी उम्मीदवारों की घोषणा पूरी कर ली है। पार्टी ने इस बार बड़े पैमाने पर बदलाव करते हुए 2020 में जीते 16 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए हैं। इनमें विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, पूर्व मंत्री रामप्रीत पासवान, अमरेंद्र सिंह और रामसूरत राय जैसे वरिष्ठ नेता शामिल हैं।
टिकट कटने वाले विधायकों की लिस्ट
पटना साहिब से विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का टिकट काटकर रत्नेश कुशवाहा को मैदान में उतारा गया। नंद किशोर यादव पिछले 30 वर्षों से विधायक रहे हैं। आरा से मौजूदा विधायक अमरेंद्र सिंह की जगह पूर्व विधायक संजय टाइगर को उम्मीदवार बनाया गया। अलीनगर से मिश्रीलाल यादव की जगह मैथिली ठाकुर को टिकट मिला।
कई विधायकों का कटा टिकट
गौड़ा बौराम से स्वर्णा सिंह की जगह उनके पति सुजीत सिंह को उम्मीदवार बनाया गया। रीगा से मोतीलाल प्रसाद की जगह बैद्यनाथ प्रसाद को मौका मिला। सीतामढ़ी से मिथिलेश कुमार की जगह सुनील पिंटू को उम्मीदवारी दी गई। राजनगर (सुरक्षित) से रामप्रीत पासवान की जगह सुजीत पासवान को उतारा गया। नरपतगंज से जयप्रकाश यादव की जगह देवयंती यादव को प्रत्याशी बनाया गया। औराई से रामसूरत राय की जगह रमा निषाद को उम्मीदवार बनाया गया।
नए चेहरों को मिली जगह
कटोरिया (सुरक्षित) से निक्की हेंब्रम की जगह पूरनलाल टुडू को टिकट मिला। कुम्हरार से 20 साल से विधायक अरुण सिन्हा की जगह संजय गुप्ता को उतारा गया। मुंगेर से प्रणव कुमार की जगह कुमार प्रणय को मौका मिला। बाढ़ से ज्ञानेंद्र ज्ञानू की जगह डॉ. सियाराम सिंह उम्मीदवार बने। छपरा से सीएन गुप्ता की जगह छोटी कुमारी को टिकट मिला। गोपालगंज से कुसुम देवी की जगह सुभाष सिंह उम्मीदवार बनाए गए। रामनगर से भागीरथी देवी की जगह नंदकिशोर राम को प्रत्याशी बनाया गया। नरकटियागंज से रश्मि वर्मा की जगह संजय पांडे पर भरोसा जताया गया। पीरपैंती से ललन पासवान की जगह मुरारी पासवान को टिकट दिया गया।
युवाओं को बीजेपी ने दी प्राथमिकी
भाजपा ने इस फाइनल लिस्ट में युवा और नए चेहरों को प्राथमिकता दी है। कई जगहों पर परिवारिक और सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार बदले गए हैं। कुछ सीटों पर हाल में दूसरे दलों से आए नेताओं या उनके परिजनों को मौका मिला है। पार्टी के रणनीतिकारों के मुताबिक, इस बार टिकट वितरण में “परफॉर्मेंस और स्थानीय समीकरण” दोनों पर जोर दिया गया है। भाजपा ने स्पष्ट संकेत दिया है कि 2025 का चुनाव “नए जोश और युवा नेतृत्व” के साथ लड़ा जाएगा।