Bihar vidhansabha Chunav 2025: प्रगति यात्रा से कौन सा जिला हुआ मालामाल, सीएम नीतीश किस पर हुए मेहरबान, बिहार विधानसभा से पहले मुख्यमंत्री ने कर दिया खेल...वोट की करेंगे चोट !

Bihar vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश प्रगति यात्रा पर थे। सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा समाप्त हो चुकी है। आइए हम आपको विस्तार से बताते हैं कि किस जिलों को क्या क्या मिला है...

cm nitish
cm nitish Pragati Yatra- फोटो : social media

बिहार विधानसभा चुनाव शुरु होने अब कुछ ही महीने बाकी है। अक्टूबर-नवंबर तक बिहार विधानसभा का चुनाव हो सकते हैं। ऐसे में चुनाव के पहले सभी पार्टी एक्टिव हैं। सीएम नीतीश भी चुनाव से पहले सूबे में प्रगति यात्रा पर गए। प्रगति यात्रा के तहत सीएम नीतीश 35 दिनों में 38 जिलों का दौरा किए सभी जिलों को सीएम नीतीश ने सौगात भी दिया। सीएम नीतीश बिहार के मुख्यमंत्री बनने के बाद 15वीं बार बिहार यात्रा पर निकले थे। इस यात्रा नाम प्रगति यात्रा था। इसके पहले सीएम नीतीश सामाधान यात्रा पर निकले थे। सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा में 225 करोड़ों रुपए खर्च हुए। आइए आज हम विस्तार से जानेंगे कि सीएम नीतीश ने प्रगति यात्रा के तहत किस जिले को कितने करोड़ों का सौगात दिए हैं और सीएम नीतीश की यात्रा के दौरान कितनी योजनाएं स्वीकृत हुई है। 

23 दिसंबर 2024 को शुरु हुई प्रगति यात्रा 21 फरवरी 2025 को हुई खत्म 

बता दें कि, सीएम नीतीश कुमार की 'प्रगति यात्रा' जो 23 दिसंबर 2024 को शुरू हुई थी वह 21 फरवरी 2025 को समाप्त हो गई। इस दौरान उन्होंने बिहार के सभी 38 जिलों की 40 पंचायतों का दौरा किया। सीएम नीतीश ने 21 फरवरी को पटना में आखिरी दिन की प्रगति यात्रा की। प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश के द्वारा कई कार्य किए गए। उन्होंने 20,549 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया। प्रगति यात्रा के जरिए सीएम नीतीश ने 380 नई योजनाओं की घोषणा की गई। 50,000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि को कैबिनेट से स्वीकृत कराया गया।

इन जिलों को मिला सबसे कम महत्व

सीएम नीतीश ने यूं तो सभी जिलों में नई योजनाओं की घोषणा की और कई उद्घाटन शिलान्यास किए लेकिन सीएम ने गोपालगंज और सीवान को प्रगति यात्रा के दौरान कम महत्व दिया। बता दें कि गोपालगंज पूर्व सीएम औऱ राजद सुप्रीमो लालू यादव का गृह जिला है। नीतीश कुमार ने लालू यादव के गृह जिले गोपालगंज में सिर्फ 4 घोषणाएं कीं, जो शिवहर, जमुई, अरवल और शेखपुरा जैसे छोटे जिलों से भी कम हैं। वहीं गोपालगंज में सिर्फ ₹140 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन हुआ। वहीं की बात करें तो सीवान में यह राशि ₹109 करोड़ रही जो सबसे कम थी।

इन जिलों के लोग हुए मालामाल 

सीएम नीतीश ने प्रगति यात्रा के दौरान पटना और नालंदा को बड़ी सौगात दी है। सीएम नीतीश ने पटना और अपने गृह जिला नालंदा को सबसे अधिक महत्व दिया है। साथ ही जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के गृह जिला दरभंगा पर भी विशेष ध्यान दिया है।  सीएम ने पटना के लिए 30 नई योजनाओं की घोषणा। अपने  गृह जिले नालंदा में 18 नई योजनाएं घोषित की गईं। नीतीश कुमार की इस यात्रा के दौरान कई जिलों को बड़ी सौगातें मिलीं, लेकिन कुछ जिलों को अपेक्षाकृत कम लाभ मिला।

दरभंगा को सबसे अधिक धन आवंटित

JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के गृह जिले दरभंगा को सबसे अधिक ₹1500 करोड़ की योजनाएं मिलीं। दूसरे नंबर पर गया जिला रहा, जहां ₹1437 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को भागलपुर आ रहे हैं, इससे पहले नीतीश कुमार ने यहां ₹1224 करोड़ की योजनाओं की आधारशिला रखी।

प्रगति यात्रा की 7 प्रमुख घोषणाएं

1. रक्सौल एयरपोर्ट का विस्तार किया जाएगा।

2. गन्ना की कीमत में ₹20 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी।

3. जेपी गंगा पथ का विस्तार: पश्चिम में कोइलवर के वीर कुंवर सिंह सेतु तक, पूर्व में मोकामा के राजेंद्र सेतु तक, पुराने NH-31 का चौड़ीकरण और विस्तार

4. पटेल गोलंबर से अटल पथ तक फोर-लेन सड़क:  सरपेंटाइन नाले पर अंडरग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम के साथ फोर-लेन सड़क बनेगी।

5. राजीव नगर नाले का पक्कीकरण और इसके ऊपर सड़क का निर्माण।

6. आनंदपुरी नाले का पक्कीकरण और सड़क निर्माण।

7. गायघाट-कंगन घाट-दीदारगंज तक पुराने गंगा पथ का चौड़ीकरण।

अब विस्तार से जानिए सीएम नीतीश ने इस जिलें में कितनी घोषणाएं की और कितने करोड़ों की सौगात दी।

इन जिलों को मिली इतने करोड़ की सौगात 

सीएम नीतीश ने भोजपुर में 11 घोषणाएं की और वहां  406.56 करोड़ रुपए की लागत की 307 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। औरंगाबाद में 12 घोषणाएं  और 554 करोड़ रुपए की लागत से बने 195 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। बांका में 9 घोषणाएं की गई और 363 करोड़ की लागत से बने 178 शिलान्यास और उद्घाटन किया। बक्सर में 12 योजनाओं की घोषणा और 478 करोड़ रुपए की लागत से बनी 73 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। गया में सीएम नीतीश ने 1437 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास। जहानाबाद में  241 करोड़ की लागत से बनी 88 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। नालंदा में 18 बड़ी घोषणाएं 820 करोड़ की लागत से बनी 283 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास। नवादा में 14 घोषणाएं 211 करोड़ की लागत से बनी 202 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास। मुंगेर में 14 घोषणाएं और 438 करोड़ की लागत से बनी 160 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास। शेखपुरा में 8 घोषणाएं और 133 करोड़ की लागत से बनी 172 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास।

पूर्णिया से लेकर बेगूसरया तक पर नीतीश मेहरबान 

प्रगति यात्रा के तहत सीएम नीतीश ने पूर्णिया में 9 घोषणाएं और 580 करोड़ की लागत से बनी 62 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन। कटिहार में 7 घोषणाएं 166 करोड़ की लागत से बनी 145 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन। किशनगंज में 7 घोषणाएं 514 करोड़ की लागत से बनी 235 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन। अररिया में 7 घोषणाएं 305 करोड़ की लागत से बनी 449 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन। मधेपुरा में 9 घोषणाएं 299 करोड़ की लागत से बनी 69 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन। सुपौल में 10 घोषणाएं 298 करोड़ की लागत से बनी 210 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन। सहरसा में 8 घोषणाएं 210 करोड़ की लागत से बनी 52 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन। खगड़िया में 7 घोषणाएं 430 करोड़ की लागत से बनी 224 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन। बेगूसराय में 6 घोषणाएं 563 करोड़ की लागत से बनी 641 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन। 

दरभंगा में सौगातों की बारिश 

सीएम नीतीश ने प्रगति यात्रा के तहत समस्तीपुर में 9 घोषणाएं की 937 करोड़ की लागत से बनी 198 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास। मधुबनी में 9 घोषणाएं 1107 करोड़ की लागत से बनी 139 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास। दरभंगा में 8 घोषणाएं 1500 करोड़ की लागत से बनी 186 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास। कैमूर में 12 घोषणाएं 345.50 की लागत से बनी 169 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास। रोहतास में 14 घोषणाएं 1110.23 की लागत से बनी 971 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास। लखीसराय में 8 घोषणाएं 445 करोड़ की लागत से बनी 183 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास। जमुई में 11 घोषणाएं 890 करोड़ की लागत से बनी 74  योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास। भागलपुर में 10 घोषणाएं 1234 करोड़ की लागत से नी 141 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास। 

सिवान गोपलगंज पटना को क्या क्या मिला 

सीएम नीतीश ने प्रगति यात्रा के तहत सारण में 8 घोषणाएं की और 985 करोड़ की लागत से बनी 52 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास। सिवान में 9 घोषणाएं 109 करोड़ की लागत से बनी 127 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास। गौपालगंज में 140 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन। वैशाली में 7 घोषणाएं और 276.80 करोड़ की लागत से बनी  योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास। मुजफ्फरपुर में 10 घोषणाएं और 451 करोड़ की लागत से बनी 76 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास। सीतामढ़ी में करोड़ों की लागत से बनी 82 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास। पश्चिम चंपारण में 10 घोषणाएं और 172 करोड़ की लागत से बनी 41 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास। पटना में 32 घोषणाएं और 1404 करोड़ की लागत से बनी 623 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास। सीएम नीतीश ने प्रगति यात्रा के दौरान सभी जिलों को सौगात दी और कई बड़ी घोषणाएं की।

Editor's Picks