Bihar Election 2025: पहले चरण के नामांकन की आखिरी तारीख आज, NDA के 243 उम्मीदवार घोषित तो वहीं महागठबंधन में अब भी रार, रास्ते अलग-अलग
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आज पहले चरण के नामांकन का आखिरी तिथि है लेकिन अब तक महागठहबंधन में सीट बंटवारे को लेकर बात नहीं बनी है। दूसरी ओर महागठबंधन में शामिल दल प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर रहे हैं।
Bihar Election 2025: बिहार में सियासी सरगर्मी सातवें आसमान पर हैं। पहले चरण के नामांकन का आज आखिरी तिथि है। 10 अक्टूबर से पहले चरण का नामांकन शुरु हुआ था आज यानी शुक्रवार को नामांकन का आखिरी तिथि है। एक ओर जहां एनडीए ने अपने सभी 243 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। तो वहीं महागठबंधन में अब भी रार देखने को मिल रहा है। महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बनी है। दूसरी ओर घटक दल कांग्रेस-राजद-लेफ्ट और वीआईपी प्रत्याशियों का ऐलान कर रहे हैं। कांग्रेस ने अब तक 48 उम्मीदवारों का, राजद 46 उम्मीदवारों तो लेफ्त ने 24 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। कई सीटें ऐसी भी है जहां महागठबंधन से दो दो दल प्रत्याशी उतार दिए हैं। ऐसे में महागठबंधन के भीतर का मतभेद खुलकर सामने आने लगा है।
वीआईपी की नाराजगी खुलकर आई सामने
गुरुवार को वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने स्पष्ट संकेत दिया कि उनकी पार्टी को महागठबंधन में “कमजोर और कम सीटें” दी जा रही हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, वीआईपी 15 से 18 मजबूत सीटों की मांग कर रही है। दूसरी ओर, आरजेडी प्रमुख तेजस्वी यादव वीआईपी के लिए अपनी पार्टी की 8 या 9 सीटें छोड़ने को तैयार हैं, जबकि कांग्रेस से भी इतनी ही सीटें छोड़ने को कहा गया है। कांग्रेस फिलहाल इस पर तैयार नहीं है और न ही उसने सीटों के नाम स्पष्ट किए हैं।
राहुल गांधी ने की दखलअंदाजी, बिखराव टला
बढ़ते विवाद को थामने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने खुद मुकेश सहनी से बात की। इसके बाद राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को फोन किया। इस बातचीत के बाद फिलहाल महागठबंधन में बिखराव टल गया, लेकिन मतभेद अब भी बरकरार हैं।
राजद-कांग्रेस-वाम दलों में भी सीटों पर मतभेद
सूत्रों के मुताबिक, आरजेडी, कांग्रेस और वाम दलों के बीच भी पसंदीदा सीटों को लेकर रस्साकशी जारी है। राजद सांसद संजय यादव गुरुवार को कांग्रेस नेताओं से बातचीत के लिए दिल्ली रवाना हुए। हालांकि, देर शाम तक कोई अंतिम सहमति नहीं बन सकी, जिसके चलते पहले चरण के नामांकन की आखिरी तारीख से ठीक पहले भी महागठबंधन की सीटों का औपचारिक ऐलान नहीं हो पाया।
वाम दलों ने की अपनी लिस्ट जारी
महागठबंधन की देरी के बीच राज्य के प्रमुख वामपंथी दलों ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। सीपीआई (माले) ने 18 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है, जबकि सीपीआई ने 6 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। आरजेडी ने अब तक औपचारिक सूची जारी नहीं की है, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने 46 उम्मीदवारों को सिंबल दे दिया है। कांग्रेस ने भी 48 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। वहीं, वीआईपी और सीपीएम की लिस्ट अभी आनी बाकी है।
कांग्रेस के 48 उम्मीदवारों की सूची-
बगहा- जयेश मंगल सिंह
नौतन- अमित गिरी
चनपटिया- अभिषेक रंजन
बेतिया- वसी अहमद
रक्सौल- श्याम बिहारी प्रसाद
गोविंदगंज- शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय
रीगा- अमित कुमार सिंह टुन्ना
बथनाहा- ई. नवीन कुमार
बेनीपट्टी- नलिनी रंजन झा
फुलपरास- सुबोध मंडल
फारबिसगंज- मनोज विश्वास
बहादुरगंज- प्रो. मस्वर आलम उर्फ मुशब्बीर आलम
कदवा- शकील अहमद खान
मनिहारी- मनोहर प्रसाद सिंह
कोढ़ा- पूनम पासवान
सोनबरसा- सरिता देवी
बेनीपुर- मिथिलेश कुमार चौधरी
सकरा- उमेश राम
मुजफ्फरपुर- बिजेंद्र चौधरी
गोपालगंज- ओम प्रकाश गर्ग
कुचायकोट- हरि नारायण कुशवाहा
लालगंज- आदित्य कुमार राजा
वैशाली- ई. संजीव सिंह
राजापाकर- प्रतिमा सिंह
रोसड़ा- ब्रज किशोर रवि
बछवाड़ा- शिव प्रकाश गरीब दास
बेगूसराय- अमिता भूषण
खगड़िया- डॉ. चंदन यादव
बेलदौर- मिथिलेश कुमार निषाद
भागलपुर- अजीत कुमार शर्मा
सुल्तानगंज- ललन यादव
अमरपुर- जितेंद्र सिंह
लखीसराय- अमरेश कुमार (अनीश)
बरबीघा- त्रिशूलधारी सिंह
बिहारशरीफ- ओमैर खान
नालंदा- कौशलेंद्र कुमार "छोटे मुखिया"
हरनौत- अरुण कुमार बिंद
कुम्हरार- इंद्रदीप चंद्रवंशी
पटना साहिब- शशांत शेखर
बिक्रम- अनिल कुमार सिंह
बक्सर- संजय कुमार तिवारी
राजपुर- विश्वनाथ राम
चेनारी- मंगल राम
करगहर- संतोष मिश्रा
कुटुंबा- राजेश राम
औरंगाबाद- आनंद शंकर सिंह
वजीरगंज- अवधेश कुमार सिंह
हिसुआ- नीतू कुमारी
राजद के 46 सीटों पर प्रत्याशी घोषित
राघोपुर- तेजस्वी यादव
बोचहा- अमर पासवान
मीनापुर -मुन्ना यादव
नोखा- अनीता
महिषी- गौतम कृष्णा
अलौली- रामवृक्ष सदा
पारू- शंकर यादव
उजियारपुर - आलोक मेहता
बैकुंठपुर - प्रेम शंकर यादव
शेखपुरा -विजय सम्राट
गड़खा- सुरेंद्र राम
इस्लामपुर- राकेश रौशन
बख्तियारपुर- अनिरुद्ध यादव
बेलागंज- विश्वनाथ यादव
फतुहा - रामानंद यादव
कांटी- इस्माइल मंसूरी
दरभंगा- ललित यादव
मोरवा- रणविजय साहू
मुंगेर- मुकेश यादव
शाहपुर- राहुल तिवारी
हाजीपुर- देव कुमार चौरसिया
सिमरी बख्तियारपुर- युसुफ सलाहउद्दीन
रघुनाथपुर- ओसामा शहाब
गायघाट- निरंजन राय
हसनपुर- माला पुष्पम
बनियापुर- चांदनी सिंह
परबत्ता - डॉ. संजीव कुमार
हथुआ - राजेश कुशवाहा
मटिहानी - बोगो सिंह
संदेश - दीपू यादव
महुआ- मुकेश रौशन
मसौढ़ी- रेखा पासवान
मनेर- भाई वीरेंद्र
साहेबपुर कमाल- सत्तानंद सम्बुद्ध
हिलसा- शक्ति सिंह यादव
सीवान - अवध बिहारी चौधरी
सरायरंजन- अरविंद कुमार सहनी
समस्तीपुर - अख्तरुल इस्लाम शाहीन
जोकीहाट - मोहम्मद शाहनवाज
बहादुरपुर- भोला यादव
सोनपुर- रामानुज प्रसाद
रफीगंज- मो. नेहालुद्दीन
सिंहेश्वर- चंद्रहास चौपाल
मधेपुरा - प्रो. चंद्रशेखर
तरैया- शैलेंद्र प्रताप सिंह
छपरा- खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी
सीपीआई माले के 18 उम्मीदवारों की लिस्ट-
1. तरारी - मदन सिंह चन्द्रवंशी
2. अगिआंव - शिव प्रकाश रंजन
3. आरा - कयामुद्दीन अंसारी
4. डुमरांव - अजीत कुमार सिंह उर्फ अजीत कुशवाहा
5. काराकाट - अरुण सिंह कुशवाहा
6. अरवल - महानंद सिंह कुशवाहा
7. घोसी - रामबली सिंह यादव
8. पालीगंज - संदीप सौरभ
9. फुलवारी - गोपाल रविदास
10. दीघा - दिव्या गौतम
11. दरौली - सत्यदेव राम
12. जीरादेई - अमरजीत कुशवाहा
13. दरौंदा - अमरनाथ यादव
14. भोरे - जितेंद्र पासवान
15. सिकटा - वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता
16. वारिसनगर - फूलबाबू सिंह
17. कल्याणपुर - रंजीत राम
18. बलरामपुर - महबूब आलम
सीपीआई के 6 उम्मीदवारों की सूची-
तेघड़ा- रामरतन सिंह
बखरी- सूर्यकांत पासवान
बछवाड़ा- अवधेश कुमार राय
बांका- संजय कुमार
हरलाखी- राकेश कुमार पांडेय
झंझारपुर- राम नारायण यादव