Bihar Politics: बिहार के इस बड़े पुलिस अधिकारी ने थामा प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज दामन, कहा अब समाज सेवा करेंगे...
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले प्रदेश के पूर्व डीएसपी ने राजनीति में एंट्री ले ली है। उन्होंने प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज का दामन थाम लिया है...
![Rajvansh Singh Prashant Kishor Rajvansh Singh Prashant Kishor](https://cdn.news4nation.com/Cloud/news/coverimage/9Feb2025/09022025110444-0-9dcc4456-f34b-4465-966c-d097f7b011e0-2025110443.jpg?width=770&format=jpg&quality=60)
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ ही महीने बाकी हैं। ऐसे में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों की ओर से जोरों शोर से तैयारी की जा रही है। नेताओं के एक पार्टी से दूसरे पार्टी में जाने का दौर भी शुरु हो गया है। इसी बीच पूर्व पुलिस अधिकरी भी राजनीतिक पार्टी को ज्वाइन कर रहे हैं। इसी बीच एक बड़े पुलिस अधिकारी ने जनसुराज का हाथ थाम लिया है। दरअसल, बिहार के एक और पूर्व पुलिस अधिकारी ने राजनीति में कदम रख लिया है। बिहार में डीएसपी पद पर कार्यरत रहे राजवंश सिंह अब जन सुराज पार्टी में शामिल हो गए हैं।
दो वर्ष पहले डीएसपी पद से हुए रिटायर
उन्होंने प्रशांत किशोर की मौजूदगी में विधिवत रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। राजवंश सिंह ने कहा कि उनके खाकी वर्दी के अनुभव का राजनीति में बड़ा लाभ मिलेगा। राजवंश सिंह मूल रूप से कैमूर जिले के रहने वाले हैं और दो साल पहले डीएसपी पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वर्तमान में वे पटना में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। राजनीति में आने के फैसले पर उन्होंने कहा कि अब वे समाज सेवा करना चाहते हैं और प्रशांत किशोर के विचारों से सहमत हैं।
38 वर्षों की पुलिस सेवा का अनुभव
करीब 38 वर्षों तक पुलिस सेवा में रहे राजवंश सिंह ने कई जिलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। इस दौरान उन्होंने जमीनी स्तर की समस्याओं को नजदीक से समझा, जिसका लाभ उन्हें अपने राजनीतिक सफर में मिलेगा। वे भागलपुर के सिटी डीएसपी रह चुके हैं, साथ ही सीतामढ़ी में भी उनकी तैनाती रही थी। अब वे पुलिस की वर्दी छोड़कर राजनीति में अपनी नई पारी शुरू कर रहे हैं।
जन सुराज में कई पूर्व अधिकारी शामिल
जन सुराज पार्टी में पहले भी कई पूर्व अधिकारी जुड़ चुके हैं, जिनमें से कई पुलिस अधिकारी भी हैं। पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा को पार्टी के युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है। हाल ही में स्वेच्छा से पुलिस सेवा से इस्तीफा देने वाले आईपीएस शिवदीप लांडे के भी जन सुराज में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके संकेतों से राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है।