Bihar Politics: राज्यपाल आरिफ मो. खान से मिलने के बाद सीधे दिल्ली रवाना हुए तेजस्वी यादव, इस काम के लिए जा रहे हैं, बड़ा खेला होगा !

Bihar Politics: तेजस्वी यादव आज सुबह सुबह राज्यपाल आरिफ मो. खान से मिले। जिसके बाद वो दिल्ली के लिए रवाना हो गए। तेजस्वी के अचानक दिल्ली जाने से सियासी हलचल तेज है।

Tejashwi Yadav
Tejashwi Yadav left for Delhi- फोटो : reporter

Bihar Politics:  बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बधुवार की सुबह सुबह राजभवन पहुंचे। राजभवन में तेजस्वी यादव ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की। तेजस्वी ने राज्यपाल को बिहार के बिगड़ते कानून व्यवस्था को लेकर ज्ञापन सौंपा। वहीं राज्यपाल से मिलने के तुरंत बाद तेजस्वी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। तेजस्वी के अचानक दिल्ली दौरे से सियासी हलचल तेज है। दरअसल, एक ओर आज दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। दूसरी ओर राहुल गांधी बिहार पहुंचे हैं। वहीं तेजस्वी यादव का अचानक दिल्ली रवाना होना किसी बड़े सियासी संकेत से कम नहीं है। 

तेजस्वी दिल्ली के लिए रवाना

बता दें कि, तेजस्वी यादव सुबह सुबह राज्यपाल से मिलने पहुंचे थे। राज्यपाल से मिलने के बाद तेजस्वी ने कहा कि,  बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। मधुबनी में एक विशेष समुदाय को निशाना बनाकर पुलिस द्वारा की गई मारपीट की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने सवाल उठाया कि अब तक डीएसपी पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई? मधुबनी में राजकुमार झा सहित दो लोगों की हत्या के मामले में भी पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। प्रशासन का रवैया लगातार पक्षपातपूर्ण और खतरनाक बना हुआ है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि उन्होंने राज्यपाल का ध्यान इस गंभीर स्थिति की ओर आकर्षित किया है। 

राजद सुप्रीमो का बड़ा बयान 

वहीं दूसरी ओर राजद सुप्रीमो लालू यादव सीएम नीतीश के गृह जिला नालंदा पहुंचे हैं। नालंदा में लालू यादव ने बड़ा बयान दिया है। लालू यादव ने दावा किया है कि इस बार बिहार के सीएम तेजस्वी यादव ही बनेंगे। लालू यादव ने कहा कि हम किसी भी कीमत पर तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे। तेजस्वी मुख्यमंत्री बनेंगे तो महिलाओं के खाते में सीधे 2500 रुपए भेजे जाएंगे और बिजली भी फ्री मिलेगी। 

बिहार में सियासी हलचल तेज

मालूम हो कि बिहार विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ ही महीने बाकी है। ऐसे में सभी पार्टियों की ओर से तैयारी की जा रही है। सीएम नीतीश प्रगति यात्रा पर हैं। आज सीएम मुंगेर में प्रगति यात्रा के तहत पहुंचे हैं। वहीं अचनाक तेजस्वी यादव के दिल्ली रवाना होने से सियासी हलचल तेज है। तेजस्वी राज्यपाल से मिलने के बाद सीधे दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। तेजस्वी के दिल्ली जाने से सियासी हलचल तेज है। 

पटना से रंजन की रिपोर्ट

Editor's Picks