Delhi Vidhan Sabha Chunav Result 2025: दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया चुनाव हारे, आप को लगा बड़ा झटका, केजरीवाल और आतिशी फंसे...

Delhi Vidhan Sabha Chunav Result 2025: आप नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया चुनाव हार गए हैं।

Delhi election result
Delhi election result - फोटो : social media

Delhi Vidhan Sabha Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव का मतगणना जारी है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। आप के बड़े नेता और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया चुनाव हार गए हैं। मनीष सिसोदिया जंगपुरा से चुनाव लड़ रहे थे। आप को बड़ा झटका लगा है। मनीष सिसोदिया हार गए हैं। वहीं सीएम आतिशी और केजरीवाल भी चुनाव परिणाम में पीछे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक भाजपा 44 सीटों पर आगे चल रही है तो आम आदमी पार्टी 26 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

गांधीनगर सीट पर दो राउंड की गिनती के बाद अरविंदर सिंह लवली 1363 वोट से आगे चल रहे हैं। बवाना से भाजपा के रविंदर इंद्रराज सिंह 14 हजार से अधिक वोट से आगे चल रहे हैं। पटपड़गंज सीट पर भाजपा के रविंद्र सिंह नेगी पांच राउंड की गिनती के बाद करीब 12 हजार वोट की बढ़त ले चुके हैं। उनके खिलाफ इस सीट पर आम आदमी पार्टी ने अवध ओझा को उतारा था। कस्तूरबा नगर में भाजपा के नीरज बैसोया बुराड़ी में आम आदमी पार्टी के संजीव झा बढ़त बनाए हुए हैं। राजेंद्र नगर में भाजपा आगे चल रही है।

ग्रेटर कैलास में दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज पिछड़ गए हैं। वह भाजपा की शिखा राय से 2583 वोट से आगे चल रहे हैं। उधर, मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी सीट पर रमेश बिधूड़ी से पीछे चल रही हैं। तीसरे राउंड में रमेश बिधूड़ी 1 हजार से अधिक वोट से आगे चल रहे हैं। जंगपुरा में मनीष सिसोदिया 2600 वोट से आगे निकल गए हैं। अरविंद केजरीवाल ने भी दूसरे राउंड में बढ़त बना ली वह पहले राउंड में प्रवेश वर्मा से पीछे थे।


Editor's Picks