Gardening Tips: गर्मियों में मुरझा रहे पौधों को कैसे बचाएं? इन सस्ती चीजों से बढ़ाएं पौधों की ग्रोथ

गर्मियों में पौधों और उनके स्वास्थ्य की देखभाल करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, खासकर तब जब उनमें पर्याप्त कैल्शियम की कमी हो। लेकिन चिंता न करें, क्योंकि चाक का इस्तेमाल करके आप पौधों में कैल्शियम की कमी को पूरा कर सकते हैं

gardening tips

Gardening Tips: जिस तरह इंसान की हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम की जरूरत होती है, उसी तरह पौधों की अच्छी सेहत के लिए भी कैल्शियम जरूरी है। कैल्शियम की कमी का असर पौधे की पत्तियों से लेकर जड़ तक दिखता है। अगर इसकी कमी समय पर पूरी न की जाए तो पौधे की ग्रोथ रुक जाती है और वह मुरझाने लगता है। पौधों में कैल्शियम की कमी को पूरा करने का सबसे सस्ता और आसान तरीका बताया है। पढ़ाई के लिए इस्तेमाल होने वाले चाक को पौधे के लिए इसलिए उपयोगी बताया जाता है क्योंकि इसमें कैल्शियम होता है। इसका इस्तेमाल दो तरह से किया जा सकता है।


पौधे के लिए कैल्शियम क्यों जरूरी है?

दरअसल कैल्शियम पौधों के लिए बहुत जरूरी होता है। यह पौधे की जड़ों में पानी में पाए जाने वाले जरूरी पोषक तत्वों को सोखने में मदद करता है। यह पौधे की कोशिका को बनाए रखने और फल बनाने के लिए भी जरूरी होता है। कैल्शियम की कमी से पौधे की पत्तियों के किनारों पर भूरे रंग के धब्बे दिखाई देने लगते हैं और पत्तियां गलने लगती हैं।


चाक इस्तेमाल करने का पहला तरीका

पौधों में चाक इस्तेमाल करने का पहला तरीका सबसे आसान है। इसके लिए सबसे पहले पौधे को पानी दें। ताकि गमले की मिट्टी गीली हो जाए। अब इसमें चाक की एक स्टिक गाड़ दें। अब जब भी आप पानी देंगे तो कुछ कैल्शियम पौधों को जाता रहेगा।


दूसरा तरीका भी मुश्किल नहीं है

दूसरे तरीके में चाक को पीसकर उसका पाउडर बना लें। अब इस पाउडर को पानी में मिलाकर स्प्रे बोतल की मदद से छिड़कें या सीधे सभी पौधों के गमलों में डाल दें। आप इसका इस्तेमाल ढेर सारे फलों और फूलों के लिए कर सकते हैं। इसे इनडोर पौधों में मनी प्लांट के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।

Editor's Picks