शांति निकेतन एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे, बच्चों और माताओं ने जमकर लिया हिस्सा
गया के शांति निकेतन एकेडमी में मदर्स डे का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया, जहां बच्चों ने गीत-संगीत और नृत्य के जरिए अपनी मां के प्रति प्यार जताया, तो माताओं ने भी खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
GAYA: शहर के ए.पी. कॉलोनी स्थित शांति निकेतन एकेडमी एवं अर्चना हाउस, कटारी हिल रोड, गोविंदपुरम, रौना (चाकंद) परिसर में मदर्स डे बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से मां के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।
कार्यक्रम की शुरुआत नन्हे-मुन्ने बच्चों के सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। कक्षा प्रथम के छात्रों ने “तू जो मिला” गीत पर म
कार्यक्रम में माताओं ने भी पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
बच्चों ने “मेरे लिए तुम काफी हो” जैसे गीतों पर प्रस्तुति देकर अपनी माताओं के प्रति स्नेह व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने माताओं के त्याग, समर्पण और नि:स्वार्थ प्रेम को याद करते हुए उन्हें समाज की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति बताया।
विद्यालय के चेयरमैन हरि प्रपन्न
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अर्श हॉस्पिटल की मैनेजिंग डायरेक्टर कविता निश्चल, डॉ. नवनीत निश्चल
विद्यालय की शिक्षिकाओं ने कहा कि मदर्स डे मनाने का उद्देश्य बच्चों को मां के त्याग, प्रेम और ममता के महत्व से अवगत कराना है, ताकि वे अपने जीवन में मां के योगदान को समझ सकें और उनका सम्मान करें।