BIHAR NEWS : वर्दी का रौब दिखाकर थाना प्रभारी ने महिला से 8 दिनों तक किया दुष्कर्म, एसपी के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
KISHANGANJ : जिला के टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में रक्षक ही भक्षक बन गया। यहाँ एक पुलिस ने मदद मांगने आई महिला के साथ शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है की एक महिला अपनी पति के तलाश में पुलिस की मदद के लिए थाने आई। लेकिन पुलिसकर्मी ने पीडिता की मदद करने के बजाए उसके मजबूरी का फायदा उठाकर उसे बंधक बनाकर अपने हवस का शिकार बनाया।
इसके बाद वर्दी का खौफ दिखाकर पीड़िता से रुपया भी वसूलता है। मिली जानकारी के अनुसार टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला एक महिला को 8 दिनों तक बंधक बनाकर बलात्कार करता रहा। फिर दो लाख रुपये भी महिला से वसूला है।
बताया जा रहा है की यूपी निवासी एक महिला अपने पति को खोजने टेढ़ागाछ थाना पहुँची थी। थानाध्यक्ष ने उस महिला को 8 दिनों तक अपने आवास पर बंधक रखा और उस महिला के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। साथ ही उसके पति से दो लाख रुपये भी लिया।
पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला और डाकपोखर के मुखिया मनोज यादव पर टेढ़ागाछ थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें आरोपी पुलिसकर्मी पर 343, 376b , 384 , 385 ,34 की धारा लगायी गयी है।
किशनगंज से साजिद हुसैन की रिपोर्ट