शॉर्ट सर्किट से लगी आग में झुलसकर 10 साल के बच्चे की जलकर हुई मौत, पांच घर जलकर हुए खाक

HAJIPUR : राघोपुर प्रखंड के रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर पंचायत में बिजली की शार्ट सर्किट से आग लगने से पांच घर जलकर पूरी तरह राख हो गया। इस घटना में एक 10 वर्षीय बच्चे की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं तीन गाय भी झुलसकर मर गई। वहीं एक व्यक्ति समेत दो गाय बुरी तरह झुलस गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग घटनास्थल पर जुट गए।

 घटना की सूचना पर पहुंची तीन दमकल की गाड़ी ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। आग लगी की घटना में देवेन्द्र राय का तीन गाय झुलसकर मर गई। वहीं दो गाय बुरी तरह झुलस गया। आग बुझाने के क्रम में देवेंद्र राय भी झुलस गया। इस घटना में दयानंद राय के 10 वर्षीय पुत्री आलिया कुमारी की आग में झुलस कर मौत हो गई। 

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर युवा समाजसेवी राकेश राज उर्फ चिंटू यादव पिंटू सिंह पहुंचकर घटना की जानकारी स्थानीय थाना को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना के तीन छोटी बड़ी दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर का सारा सामान जल चुका था। इस घटना में देवेंद्र राय दयानंद राय अरविंद राय अजय राय एवं धर्मेंद्र राय का घर जल गया। घर में रखा चौकी बर्तन बक्सा अन्य सामान भी जल गया।