बिहार के 2 वरिष्ठ IAS अफसरों को अपर मुख्य सचिव में मिली प्रोन्नति, जानें....

पटना. बिहार के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव में में प्रोन्नति दी गई है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से शुक्रवार को अधिसूचना जारी की गई है। उद्योग विभाग के प्रधान सचिव संदीप पौण्डरीक अपर मुख्य सचिव बनाए गए हैं।

वही पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव मिहिर कुमार सिंह को भी शीर्ष वेतनमान यानी मुख्य सचिव के रूप में प्रोन्नति दी गई है। अब ये दोनों अधिकारी संबंधित विभाग के अपर मुख्य सचिव होंगे।