गया एयरपोर्ट ने 3456 हाजी जायेंगे मक्का मदीना, पहले जत्थे में 144 हाजियों को मंत्री, डीएम और एसएसपी ने किया रवाना

GAYA : गया एयरपोर्ट से आज से मक्का मदीना के लिए हज यात्रियों के जाने की शुरुआत हो गई है। आज पहले दिन कुल 144 हज यात्री गया एयरपोर्ट से मक्का मदीना के लिए रवाना हुए। कुल 3456 हाजी 22 जून तक गया से रवाना होंगे। 


आज इन सब की रवानगी आईटी मंत्री और अल्पसंख्यक मंत्री के साथ डीएम और एसएसपी के मौजूदगी में किया गया। वहीं जिला प्रशासन के द्वारा हाजियों के लिए एयरपोर्ट पर पंडाल, शौचालय, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था किया गया है। हज जाने वाले हाजियों ने कहा कि देश की अमन-चैन की कामना को लेकर हज के लिए रवाना हुए हैं। 

बताते चलें की पिछले दो वर्षों 2020 और 2021 में कोरोना के कारण हज यात्रा में लोग नहीं जा सके थे। पिछले वर्ष 2022 में कम लोग ही हज यात्रा पर गये थे। क्योंकि 65 साल से अधिक उम्र के लोगों को हज यात्रा पर जाने की इजाजत नहीं थी। इसके मद्देनजर इस साल अधिक से अधिक संख्या में लोग हज की यात्रा पर जा रहे हैं। 

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट