थाने के काम से निकले सिपाही को ट्रक ने मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचने से पहले छूटी सांसे, 2018 में लगी थी नौकरी
DESK : जौनपुर के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबिरुद्दीनपुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन के टक्कर से सिपाही की मौत हो गई। वाहन सवार मौके से भागने में सफल रहा। मौके पर सूचना पाकर पहुंचे थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक का नाम आनंद सागर पिता रामविलास 32 साल बताया गया है।
जानकारी के अनुसार सराय ख्वाजा थाने पर तैनात कांस्टेबल सोमवार दिन के लगभग 3:00 बजे सराय ख्वाजा थाने से सरकारी कागजात को लेकर अपनी बाइक से गौरा बादशाहपुर जा रहा था, उसी समय ट्रक की चपेट में आने से यह सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही घटना की जानकारी थाना अध्यक्ष गौराबादशाहपुर विवेक कुमार गुप्ता को लगी वह सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां उन्हें सिपाही की मौत की खबर मिली। वहीं जानकारी मिलते ही सराय ख्वाजा प्रभारी निरीक्षक सराय ख्वाजा अमित कुमार सिंह भी सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच ग।
ए साथी सिपाही की मौत पर प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह व उनके थाने की सिपाहियों में शोक़ की लहर दौड़ गई। कांस्टेबल आनंद सागर पड़ोसी जनपद मिर्जापुर के थाना चील क्षेत्र के ग्राम कमासिन के रहने वाले हैं और वह 2018 बैच का सिपाही था। मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
जौनपुर से अली मेहदी की रिपोर्ट