बिहार का एक ऐसा होनहार बच्चा जो जीत चुका है उम्र से दोगुने मेडल, पैसों की कमी के कारण कई टूर्नामेंट छूटे फिर नहीं मानी हार...

PATNA: बिहार के बच्चो में प्रतिभा की कमी नहीं है बस उसे निखारने की जरूरत है। बिहार का एक ऐसा ही बच्चा है जो उभरता हुआ कराटेबाज खिलाड़ी हैं। पटना के अनीसाबाद का रहने वाला 10 वर्षीय प्रीत गंदर्भ अपनी उम्र से ज्यादा मेडल जीत चुका है। प्रीत अब तक कुल 20 मेडल जीत चुके है। जिसमें इंटरनेशनल, नेशनल , स्टेट और डिस्ट्रिक्ट लेवल शामिल है।

देश के अलावा विदेश में भी प्रीत ने बिहार का नाम रौशन किया है। अब तक इंटरनेशनल लेवल पर 4 गोल्ड...2 ब्रॉन्ज और 1 सिल्वर मेडल जीता है। वहीं नेशनल लेवल पर 2 गोल्ड, 3 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीता है। वहीं स्टेट लेवल पर 2 गोल्ड,1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीता है। वहीं डिस्ट्रिक्ट लेवल पर 1 मेडल जीता है। 

प्रीत ने मलेशिया और नेपाल में भी मेडल जीत बिहार का नाम रौशन किया है। हाल ही में कोलकाता में 2 गोल्ड मेडल जीत कर आए हैं। प्रीत का कहना है कि सरकार से कुछ मदद मिले तो बिहार का नाम और रौशन करेंगे। कभी कभी पैसे की कमी हो जाती है और टूर्नामेंट खेलने नहीं जा पाते हैं। आने वाले समय में  बैंकॉक चैंपियनशिप की तैयारी है।

प्रीत बताते है कि कराटे की प्रैक्टिस में कई बार चोट भी लगती है लेकिन यह चोट उसे और बेहतर करने के लिए प्रेरित करती है। प्रीत ने बताया कि कराटे के अलावा खाली समय में वह पढ़ाई करता है, किताबें पढ़ना बहुत अच्छा लगता है और केंद्रीय विद्यालय में पांचवी कक्षा में पढ़ाई करता है।  प्रीत ने 2022 में 8 वर्ष की उम्र में कराटा सीखना शुरू किया.... और परिवार वालों ने ट्रेनिंग दिलवानी शुरू की।

पटना से नरोत्तम कुमार सिंह की रिपोर्ट