कोरोना काल में आम आदमी पार्टी की पहल, कई गावों में चलाया गया ऑक्सीजन जाँच अभियान

MUNGER : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के आह्वान पर पूरे देशभर में आप कार्यकर्ता “ऑक्सीजन जाँच अभियान” चला रहे हैं. 

इस कार्यक्रम के तहत पार्टी के कार्यकर्त्ता लोगों के बीच में जाकर उनके ऑक्सीजन स्तर की जाँच कर रहे हैं. 

अरविन्द केजरीवाल के निर्देशानुसार आम आदमी पार्टी तारापूर विधानसभा क्षत्रे के राजेश कुमार सिंह  के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी द्वारा कोरोना महामारी से बचाव हेतु बड़े पैमाने पर लोगों का आक्सीजन लेबल टेस्ट किया गया. 

"AAP ऑक्सीमीटर अभियान" के तहत कार्यकर्ताओं ने तारापुर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवो में जाकर पल्स ऑक्सीमीटर टेस्ट कैम्प' लगाया एवं कई लोगों की ऑक्सीजन लेवल की जांच की.

मुंगेर से विवेक कुमार यादव की रिपोर्ट