शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक पहुंचे जहानाबाद, दो विद्यालयों में किया औचक निरीक्षण, डीएम भी रहे साथ, शिक्षकों में हड़कंप

JEHANABAD:  बिहार में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक लगातार जुटे हुए है। जिसके तहत कई आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही अधिकारियों एवं शिक्षकों पर भी नकेल कसने के लिए कई आदेश दिए हैं। जहां मुख्य सचिव केके पाठक के द्वारा अधिकारियों को जिले के विद्यालयों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। वहीं केके पाठक खुद भी क्षेत्रों में निरीक्षण करने में जुट गए हैं।

 बता दें कि, इसी कड़ी में आज यानी गुरुवार को मुख्य सचिव केके पाठक जहानाबाद जिले में पहुंचे। जहां उन्होंने दो विद्यालयों का औचक निरक्षीण किया। इस दौरान उनके साथ डीएम भी मौजुद थे। वहीं के के पाठक के अचानक विद्यालय में पहुंचने से शिक्षकों में हड़कंप मच गया। 

दरअसल, के.के पाठक ने शहर के आदर्श उंटा मध्य विद्यालय और गौतम बुध उच्च विद्यालय का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के कक्षाओं का घूम घूम कर निरीक्षण करते हुए मौजूद शिक्षकों एवं छात्रों से बातें की।

वहीं जिले के डीएम के साथ चर्चा करते हुए कई जरूरी निर्देश भी दिया। अपर मुख्य सचिव के आगमन को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों और शिक्षकों में हड़कंप व्याप्त रहा।  इस दौरान जिले के डीएम रिचि पांडे एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।