पटना में अखिल भारतीय किसान महासभा ने जिला सम्मेलन का किया आयोजन, कारपोरेट भगाओ, भाजपा हराओ के लगे नारे

पटना में अखिल भारतीय किसान महासभा ने जिला सम्मेलन का किया आयोजन, कारपोरेट भगाओ, भाजपा हराओ के लगे नारे

PATNA : जिले के पालीगंज अनुमंडल मुख्यालय बाजार स्थित हाई स्कूल  के सभागार में आयोजित एक दिवसीय अखिल भारतीय किसान महासभा के चौथे जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं उद्घाटनकर्ता अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय महासचिव  कामरेड राजाराम सिंह ने   बड़े पैमाने पर हजारों की संख्या जुटे किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके हक और हकुक की लड़ाई के साथ साथ आपकी हितों की रक्षा के लिए अखिल भारतीय किसान महासभा हमेशा लड़ती रही है। आगे भी इसी तरह से मजबूती के साथ लड़ाई लड़ती रहेगी।

कहा की एक तरफ आज देश में चारो तरफ भ्रष्टाचार और अराजकता का माहौल बना हुआ है। देश के संसाधनों पर कुछ मुट्ठी भर कारपोरेट घरानों की कब्जा हो गया है। किसान और मजदूरों की स्थिति दिन प्रति दिन बदतर होती जा रही है और दूसरी तरफ कार्पोरेट घरानों की तिजोरियां भरती जा रही है। किसानों की खेत और खेती दोनों छिन रही है। देश की संविधान, लोकतंत्र खतरे में पड़ी हुई है। जबतक हमलोग कारपोरेट घरानों को यहां से भगाएंगे और भाजपा को नहीं हराएंगे। तबतक देश की संविधान और  लोकतंत्र सुरक्षित नहीं रहेगा। इसलिए भाजपा को हराकर कारपोरेट घरानों को भगाना हमारा मुख्य उद्देश्य है और यह काम आप सभी किसानों के बिना संगठित हुए नहीं होगा। उन्होंने देश की इस निकम्मी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए किसानों को आगे आने का आह्वान करते हुए कहा की बिना आपकी मजबूत से आगे बढ़ने के सिवाय नहीं होगा । C2 +50% के साथ फसल लागत को डेढ़ गुना दाम व MSP की कानूनी गारंटी की मांग करते हुए कहा कि जबतक यह लागू नहीं होगा देश की  किसानों हालत ठीक नहीं होगा। दूसरी तरह राज्य के  किसानों के खेतों में पानी पहुंचाने के लिए पानी के संसाधनों को  मजबूत करना होगी। जबतक किसानों के खेतो में अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंचेगा। तबतक  किसान समृद्ध नहीं होंगे। इसके लिए राज्य सरकार को शीघ्र ही इंद्रपुरी जलाशय (कदवन ) निर्माण करने होंगे।

वहीं स्थानीय विधायक संदीप सौरभ ने देश के प्रधानमंत्री पर जोरदार हमले करते हुए सभा को संबोधित करते हुए कहा की आज देश के संसाधनों को कारपोरेट घरानों हवाले कर गिरवी रख दिया है। जिससे चारो तरफ भ्रष्टाचार और महंगाई का बोलबाला है। भाजपा की मुनिवादी व्यवस्था से देश की गरीब, मजदूर किसानों की हालत बद से बदतर होती जा रही है।  एक तरफ देश कोरोना महामारी की त्रासदी झेल रहा था, देश में ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहा था तो दूसरी तरफ देश के प्रधानमंत्री ने कानून बना कर किसानों की खेती को कॉरपोरेट घरानों के हवाले करने की काम कर रहे थे। यहां काला कानून को हमलोग की मजबूती से चलने वाले किसान आंदोलन के माध्यम से मजबुर करते वापस लेने को विवश कर दिया। इस सरकार आप लोग उखाड़ फेंकने की काम अगले लोकसभा चुनाव में करेंगे।

इस अवसर पर अखिल भारतीय किसान महासभा जिला सम्मेलन को अखिल भारतीय किसान महासभा के उपाध्यक्ष सह  पर्यवेक्षक का. रामाधार सिंह , राज्य सचिव का. उमेश सिंह, भाकपा माले जिला महासचिव का. अमर, एपवा जिला सचिव माधुरी गुप्ता, जिला कार्यालय  सचिव कृपा सिंह , जिला महासचिव का. दिलीप ओझा समेत कई अतिथियों एवं वक्ताओं ने इस दौरान उपस्थित सैंकड़ों की संख्या में आए किसानों को संबोधित किया।

पालीगंज से अमलेश की रिपोर्ट