BREAKING NEWS : पटना जिले में 8 वी क्लास तक सभी स्कूल 7 जनवरी तक रहेंगे बंद, DM ने जारी किया आदेश

PATNA : उत्तर भारत के साथ पटना में ठण्ड का कहर लगातार जारी है। इसके मद्देनजर 8 वीं तक की कक्षाओं को 26 दिसम्बर से लेकर 31 दिसंबर तक बंद करने का आदेश जिला प्रशासन की ओर से जारी किया गया था। अब इसे बढाकर 7 जनवरी तक कर दिया गया है।
जिलाधिकारी डॉ.चंद्रशेखर सिंह ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। आदेश में कहा गया है की जिले में चल रही शीतलहर और अधिक ठण्ड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल असर पड़ने की संभावना है। इसके मद्देनजर पटना जिला के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
बता दें की बिहार के मौसम में बदलाव आया है। कहीं घना कोहरा है तो कहीं आंशिक बादलों की आवाजाही से ठंड बढ़ी है। पटना समेत प्रदेश के गया, औरंगाबाद, रोहतास, शेखपुरा, बांका, भागलपुर, खगड़िया, बेगूसराय, सीवान, सीतामढ़ी, पूर्णिया जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।
पटना समेत कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। यानी कि रातों के साथ दिन भी ठंडे हो रहे हैं। रविवार को साल 2023 का पहला दिन है। मौसम विभाग के मुताबिक आनेवाले दिनों में राज्य शीतलहर से हल्की राहत मिलने के आसार हैं।