हाजीपुर के सदर अस्पताल में वेतन न मिलने से नाराज डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी सेवा हुई बाधित, इधर-उधर भटक रहे मरीज

HAJIPUR: हाजीपुर सदर अस्पताल में 2 महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण आज डॉक्टर हड़ताल पर चले गए। जिससे ओपीडी सेवा पूरी तरीके से बाधित हो गई। जिले के विभिन्न प्रखंड से आए मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूर-दूर से आए मरीज सदर अस्पताल में इधर-उधर भटक रहे हैं। 

जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल में पोस्टेड डॉक्टर को 2 महीने से वेतन नहीं मिला है। जिसको लेकर डॉक्टर आज से हड़ताल पर चले गए हैं। जिससे दूर-दूर से आए मरीज डॉक्टर से बिना दिखाएं निराश होकर वापस लौट रहे हैं। इमरजेंसी सेवा छुड़ाकर सभी सेवा पूरी तरीके से बाधित है। डॉक्टर ओपीडी के गेट पर अपनी वेतन की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठ गए हैं।

इस संबंध में डॉक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि सरकार 2 महीने से वेतन नहीं दे रही है। सरकार बायोमेट्रिक के आधार पर वेतन देना चाह रही है। बायोमेट्रिक एक ऐसा सिस्टम है. जिसमें बहुत सारी त्रुटियां हैं। बायोमेट्रिक के कंप्यूटराइज्ड सिस्टम है। कभी पंजीकरण लेता है कभी नहीं लेता है। संग संग अटेंडेंस रजिस्टर भी वहां रखा है जिस पर हम लोगों का अटेंडेंस मार्क होता है।

जिसके आधार पर सिविल सर्जन सवाल-जवाब करते हैं। और सीएल देते हैं। वह एक जीवन पुस्तिका है । जिसको हटाकर बायोमेट्रिक जैसे फालतू सिस्टम को लाया गया है। उच्च अधिकारी जब तक हम लोगों से इस मुद्दे पर बात नहीं करते हैं। तब तक क्या हड़ताल जारी रहेगा। हम लोग कार्यरत 50 डॉक्टर कार्य का बहिष्कार किए हैं।

हाजीपुर से ऋषभ की रिपोर्ट