जब तक सांस बाकी है... तेजस्वी के सरकार से बाहर होने के बाद एक्टिव हुईं रोहिणी, बता दिया राजद का प्लान

पटना: नीतीश के राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने के साथ हीं महागठबंधन के सरकार का पतन हो गया है. सर्दी के मौसम में बिहार का तापमान करीब द दिनों से गर्म था. नीतीश कुमार अब एनडीए के साथ मिलकर रिकॉर्ड नौंवी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. वहीं  सियासी उठापटक के बीच राजद ने साफ या कि वो सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लगेंगी. राजद सुप्रीमो लालू यादव की लाडली बेटी रोहिणी ने एक्स पर फिर एक पोस्ट डाला है जिससे राजद के अगले कदम की तस्वीर साफ हो गई है.

राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने 'एक्स' पर लिखा है कि " जब तक सांस बाकी है सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी है..". लालू यादव की लाडली  ने रविवार सुबह एक्स पर ये पोस्ट डाला है. 

इससे पहले रोहिणी आचार्य ने नीतीश का नाम लिए बिना दो दिन पहले पोस्त किया था कि  'समाजवादी पुरोधा होने का करता वही दावा, हवाओं की तरह बदलती जिनकी विचारधारा है. इतना हीं नहीं एकएक कर  रोहिणी आचार्य ने तीन पोस्ट किए थे.  एक अन्य ट्वीट में रोहिणी ने लिखा था कि 'खीज जताए क्या होगा, जब हुआ न कोई अपना योग्य... विधि का विधान कौन टाले, जब खुद की नीयत में ही हो खोट.. तीसरे ट्वीट में रोहिणी ने लिखा कि 'अक्सर कुछ लोग नहीं देख पाते है अपनी कमियां, लेकिन किसी दूसरे पे कीचड़ उछालने की करते रहते हैं बदतमीजियां..' 

इन पोस्ट के बाद नीतीश ने काफी सख्त रुख अपना लिया था. नीतीश के गर्म होने के बाद और  हंगामा बढ़ने पर रोहिणी ने ट्वीट डिलीट कर दिया था. बहरहाल राजद सुप्रीमो की बेटी एकबार फिर से एक्टिव हो गई है.