तुम्हारे कारण दो करोड़ का नुकसान हुआ...पटना में बेखौफ अपराधियों ने अहले सुबह की नींद में सो रहे परिवार पर गोलीबारी, इलाके में दहशत
PATNA: बिहार में अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि अब अपराधियों ने लोगों के घर पर फायरिंग करना शरू कर दिया है। अपराधियों के मन में पुलिस का जरा सा भी ख़ौफ़ नहीं रहा या। फिर यूं कहे कि पटना में पुलिस का इकबाल पूरी तरह से खत्म हो गया है। दरअसल, मामला फतुहा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर नोहटा स्थित सौदागर कोठी का है। जहां आज सुबह तीन बजे कुछ अपराधियों के द्वारा एक मकान और मकान मालिक के कार पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है।
जिस समय लोग नींद के आगोश में सो रहे थे तभी बदमाशों ने जबरदस्त फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दिया। हालांकि जिनके मकान पर गोलीबारी की गई है उनलोगों ने इसकी सूचना तत्काल फतुहा थाना की पुलिस को दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मामले में जानकारी देते हुए फतुहा डीएसपी 1 निखिल सिंह ने बताया कि महेंद्र प्रसाद के घर पर आज सुबह 3 बजे के लगभग कुछ अपराध कर्मियों के द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है।
जिसमें एक गोली सटर ओर एक गोली कार पर लगी हुई मिली है। हालांकि उन्होंने बताया कि घटनास्थल से 8 से 9 खोखे बरामद किया गया है। डीएसपी ने बताया की पीड़ित ने मौखिक रूप से बताया कि अपराधियों के द्वारा गोलीबारी की गई है। पीड़ित के द्वारा इसमें दो लोगों का नाम पुलिस को बताया है। जिसपर छानबीन की जा रही है।
डीएसपी निखिल सिंह ने बताया कि मामला जमीन से जुड़ा हुआ होगा क्योंकि जिन अपराधियों ने गोलीबारी की है वो चिल्ला कर बोल रहे थे कि तुम्हारे कारण दो करोड़ का नुकसान हुआ है। फिलहाल मामले में अभी तक सिर्फ पीड़ित के तरफ से मौखिक रूप में मामले को बताया गया है आवेदन अभी तक प्राप्त नह हुआ है।
पटना से रजनिश की रिपोर्ट