भागलपुर पुलिस ने 50 हज़ार के इनामी कुख्यात अपराधी को हैदराबाद से किया गिरफ्तार, हत्या और डकैती सहित दर्ज हैं कई मामले
BHAGALPUR : जिले में जहाँ अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक वारदात को अंजाम देने में जुटे हैं। वहीँ पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कसने में जुटी है। पुलिस लगातार कुख्यात अपराधियों की धड़ पकड़ में जुटी है। इसी कड़ी में भागलपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।
दरअसल भागलपुर पुलिस लगातार टॉप 10 की सूची के अपराधियों को गिरफ्तार करने में लगी हुई है। आज फिर एक 50 हज़ार के इनामी टॉप 10 अपराधी को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है। अपराधी की पहचान शाहजहां उर्फ पासा के रूप में हुई है।
गिरफ्तार अपराधी के ऊपर पांच कांड दर्ज हैं। जिसमें हत्या, डकैती और आर्म्स एक्ट के अलावे कई मामले दर्ज हैं। इसकी जानकारी प्रेस वार्ता के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने दी है। उन्होंने कहा की कुख्यात अपराधी की गिरफ़्तारी रंजीत कुमार के नेतृत्व में किया गया है।
भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट