बिहार बीजेपी प्रदेशभर में तीन दिवसीय नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का कर रही आयोजन, भाजपा कार्यालय से निकाला गया मैराथन दौड़, महिलाओं में दिखा जोश
PATNA: पटना के बीजेपी दफ्तर से सैकड़ों महिलाओं और बच्चियों के साथ नारी शक्ति अधिनियम मैराथन दौड़ निकाला गया। दरअसल, लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने तैयारियां तेज कर दी है। भाजपा महिला मोर्चा पूरे प्रदेश में तीन दिवसीय नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है।
यह कार्यक्रम 4 मार्च से 6 मार्च तक आयोजित होगा। जिसमें तीन बड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसके तहत मैराथन दौड़,पदयात्रा/स्कूटी रैली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का सभी मंडल में स्क्रीन लगाकर प्रसारण किया जाएगा। महिला मोर्चा का कहना है कि 2024 का लोकसभा चुनाव काफी महत्वपूर्ण है, चुनाव में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए भाजपा महिला मोर्चा ये कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। आज यानी 4 मार्च को मैराथन का आयोजन किया गया। वहीं 5 मार्च को स्कूटी रैली का आयोजन होगा।
वहीं इस दौरान काफी संख्याओं में महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जिंदाबाद के नारे लगाए और कहा कि अब महिलाएं किसी से काम नहीं है। संसद में उन्हें भी बोलने का मौका मिलेगा, बैठने का मौका मिलेगा। उनकी आरक्षण को बढ़ाया गया है। आज बिहार से हमारी धर्मशिला गुप्ता को भी राज्यसभा भेजा गया है। महिलाएं अब सुरक्षित होकर शहर में घूमती है गांव में घूमती है। महिला अब किसी से काम नहीं है। आज मैराथन दौड़ पटना के बीजेपी दफ्तर से लेकर पटना के इनकम टैक्स चौराहे तक निकाला गया।
भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने बताया कि 4 मार्च को पूरे प्रदेश में महिला मोर्चा मैराथन का आयोजन करने जा रही है। उनका कहना है कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति का उत्थान हुआ है, और महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। इसके साथ ही 5 मार्च को प्रदेश में पदयात्रा / स्कूटी रैली का भी आयोजन होगा। आशा नौटियाल ने बताया कि पिछले 10 साल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं और सराहनीय कार्य किए है।
नरोत्तम की रिपोर्ट