25 हज़ार के इनामी नीतीश कुमार को बिहार एसटीएफ और भोजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई मामलों में पुलिस को थी तलाश

PATNA : बिहार एसटीएफ की टीम आये दिन राज्य और राज्य के बाहर कुख्यात और फरार अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में आज बिहार एस.टी.एफ. की विशेष टीम एवं भोजपुर जिला पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। 

दोनों के सहयोग से भोजपुर जिला का पच्चीस हजार का ईनामी एवं कुख्यात वांछित अपराधी (टॉप-10) नीतीश कुमार, पे० स्व० शंकर सिंह, सा० डेहरी वार्ड न० 08, थाना उदवंतनगर, जिला भोजपुर को गिरफ्तार किया गया है। कुख्यात अपराधी पर जगदीशपुर थाना कांड सं0 142/23 दिनांक 15.04.23 धारा 399/402/412 भा०द० वि० एवं 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज है। 

टीम द्वारा उसे संदेश थाना क्षेत्र से छापामारी कर गिरफ्तार किया गया। इसके अलावे उक्त अपराधी के विरूद्ध भोजपुर जिला के विभिन्न थानों में लूट सहित कई कांड दर्ज है। इन मामलों को लेकर पिछले कई महीनों में पुलिस को नीतीश कुमार की तलाश थी। 

पटना से अनिल की रिपोर्ट