बिहार STF टीम को मिली बड़ी कामयाबी, तीन कुख्यात अपराधियों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

SIWAN. बिहार STF के विशेष टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। STF के विशेष टीम और सिवान जिला पुलिस के संयुक्त अभियान में जिले के कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों में से एक अपराधी सिंमात सिंह उर्फ छोटु सिंह को सिवान जिला के गोरियाकोठी थाना क्षेत्र से छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद अपराधी से पुछताछ के बाद इसके अन्य सहयोगी अपराधियों को अवैध हथियार और मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया है।
इन अपराधियों की पहचान शेखर गुप्ता, पिता ब्रजकिशोर गुप्ता और अभिषेक कुमार उर्फ गोलू, पिता जितेन्द्र सिंह के रूप में किया गया है। इन अपराधियों के पास से देशी पिस्टल, जिंदा गोली, स्मैक-35 ग्राम और 3 मोबाईल बरामद किया गया है। इन अपराधियों के खिलाफ गोरियाकोठी थाना में मामला दर्ज किया गया हैं।
मामले को लेकर बतया जा रहा है कि, अपराधी सिमांत सिंह उर्फ छोटु सिंह एक गिरोह बनाए हुए था। जिसका कार्य लूटपाट करना, रंगदारी माँगना, तथा हत्या करना था। इसके विरूद्ध सिवान जिला के विभिन्न थानो में हत्या, लूट एवं रंगदारी के आधा दर्जन से अधिक कांड दर्ज है। वहीं अब इन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।