BREAKING : सीएम नीतीश ने पीएम मोदी को लगाया फोन! बिहार में सियासी उथलपुथल के बीच दोनों के बीच हो गई खास बात

पटना. बिहार के सियासी उथलपुथल की खबरों के बीच गुरुवार को एक और सियासी घटनाक्रम की खबर ने भूचाल मचा दिय है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह पीएम मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार की फोन पर बात हुई. नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को फोन पर धन्यवाद कहा है। दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने के लिए नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया।  इसके पहले नीतीश कुमार पटना में एक रैली से भी पीएम मोदी को धन्यवाद कहा था. 

इसके पहले ऐसी खबरें भी आई कि दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की एक बैठक हुई है. इसमें भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह के बीच पहले बातचीत हुई. उसके बाद दोनों की पीएम मोदी के साथ बात हुई. तीनों के बीच हुई इस बातचीत में बिहार को लेकर चर्चा होने की खबर है. सूत्रों का कहना है कि नीतीश कुमार को लेकर भाजपा के टॉप लीडर्स में बात हुई और उनके एनडीए में आने से होने वाले नफा-नुकसान पर भी चर्चा हुई. इतना ही नहीं बिहार भाजपा के नेताओं को भी संदेश दिया गया है कि नीतीश कुमार को लेकर सोच समझकर टिप्पणी करें. 

वहीं बिहार में सियासी सरगर्मी के बीच दिल्ली में राजनीति हलचल तेज है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने रालोजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस पहुंचे। दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर पशुपति पारस की उनसे मुलाकात हुई. सूत्रों के अनुसार इसके पहले पीएम मोदी ने अमित शाह और जेपी नड्डा के साथ कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने से बिहार में भाजपा के पक्ष में क्या माहौल बना इस पर फीड बैक ली. 

दिल्ली से धीरज की रिपोर्ट