BREAKING: पटना के NIT घाट पर अब नहीं होगी गंगा आरती, इस कारण लिया गया बड़ा फैसला

PATNA: पटना में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। गंगा का पानी खतरे के निशान से ऊपर हो गया है। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया गया है। दरअसल, पटना के NIT घाट पर शनिवार और रविवार को होने वाली गंगा आरती स्थगित कर दी गई है। गंगा नदी का बढ़ता जलस्तर लोगों के लिए चिंता का सबब बन गया है।    

बता दें कि, बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने इसे लेकर एक नोटिस जारी किया है। जिसके अनुसार 10 अगस्त से लेकर अगले आदेश तक अब एनआईटी घाट पर गंगा आरती का आयोजन नहीं होगा। लोगों की सेफ्टी को लेकर यह फैसला लिया गया है। 

मालूम हो कि बनारस के तर्ज पर ही पटना के एनआईटी घाट पर गंगा आरती का आयोजन किया जाता है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं, लेकिन गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए अब घाट पर कल से गंगा आरती का आयोजन नहीं किया जाएगा। 

नोटिस में लिखा गया है कि 'गंगा नदी के जलस्तर में निरंतर वृद्धि हो रही है। इसके मद्देनजर सुरक्षा दृष्टिकोण से बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने गांधी घाट/NIT घाट पर हर शनिवार और रविवार को आयोजित होने वाली गंगा महाआरती को 10 अगस्त से अगले आदेश तक स्थगित किया जाता है। गंगा नदी का जलस्तर सामान्य होने के बाद पहले के समय अनुसार फिर से महाआरती का आयोजन शुरू होगा। इसके बारे में जानकारी आगे दी जाएगी।