BREAKING NEWS: बॉलीवुड को एक और झटका, हार्ट अटैक से सिद्धार्थ शुक्ला का निधन, सदमे में फैंस सहित इंडस्ट्री

N4N DESK: गुरूवार की सुबह बॉलीवुड के लिए रोज की तरह नॉर्मल और खुशनुमा नहीं रही। महज 40 साल की उम्र में एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, दिल का दौरा पड़ने से उनका सुबह करीब 10 बजे ही निधन हो गया।इस वक्त उनका शव कूपर अस्पताल में है और पंचनामा कर आगे की प्रक्रिया की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार रात सोने से पहले उन्होंने कोई दवाई खाई थी, जिसके बाद वह सुबह उठे ही नहीं।

बालिका वधु सीरियल से घर-घर में आदर्श युवक की छवि बनाने वाले और हाल ही में बिग बॉस सीजन-13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला की हार्ट अटैक से मौत हो गई। हार्ट अटैक के बाद उन्हें मुंबई के कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके शरीर पर किसी तरह की बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। इस खबर की पुष्टि कूपर अस्पताल के अधिकारियों की तरफ से की गई। जिसके बाद पूरी इंडस्ट्री को जैसे काठ मार गया। अबतक किसी को विश्वास नहीं हो रहा है कि रोजाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड में रहने वाले सिद्धार्थ शुक्ला अब इस दुनिया में नहीं है।

सिद्धार्थ शुक्ला अपने पीछे अपनी मां और दो बहनों को छोड़ कर गए हैं। कूपर अस्पताल के मुताबिक, सिद्धार्थ शुक्ला को गुरुवार सुबह जब अस्पताल लाया गया तब उनकी मृत्यु हो चुकी थी। टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम सिद्धार्थ शुक्ला ने रियलटी शो बिग बॉस का 13वां सीजन जीता था। इसके अलावा उन्होंने खतरों के खिलाड़ी का सातवां सीजन भी अपने नाम किया था। हालांकि सबसे पहली पहचान उन्हें कलर्स टीवी के सीरियल बालिका वधू से ही मिली थी। टीवी इंडस्ट्री में सफलता के बाद सिद्धार्थ शुक्ला ने बॉलीवुड का भी रुख किया। साल 2014 में आई हंपटी शर्मा की दुल्हनिया फिल्म में वह दिखाई दिए। इसी साल (2021) उनकी ब्रोकन बट ब्यूटीफल नाम की वेब सीरीज आई थी, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

मॉडलिंग से मिली लाइमलाइट, फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा

सिद्धार्थ का जन्म मुंबई में 1980 को हुआ था। उन्होंने मॉडल के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। 2005 में उन्होंने वर्ल्ड बेस्ट मॉडल का खिताब भी जीता था। बाद में वो टेलीविजन सीरियल्स में नजर आने लगे। सिद्धार्थ शुक्ला ने साल 2008 में टीवी शो ‘बाबुल का आंगन छूटे ना’ से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंनें ‘जाने पहचाने से अजनबी’, ‘सीआईडी’, ‘बालिका वधू’ और ‘लव यू जिंदगी’ जैसे टीवी शोज और कई रियलिटी शोज में नजर आए। सिद्धार्थ 'ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल-3'और 'दिल से दिल तक' जैसे सीरियल्स से मशहूर हुए। उन्होंने फियर फैक्टर सीजन 7 भी जाता था। सिद्धार्थ सावधान इंडिया और इंडिया गॉट टैलेंट जैसे शो भी होस्ट कर चुके हैं।