किसान को 151 रूपये का इनाम देकर फंस गए डीएम, सोशल मीडिया में जमकर हुए ट्रोल, यूजर्स बोले-बाबा विनोद की कई पीढ़ियां ऋणी हो गई

N4N DESK : जिला प्रशासन से किसान को इनाम, वह भी 151 रूपये का। यह सुनकर आप चौंक जायेंगे। लेकिन ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में सामने आया है। जहाँ डीएम ने एक किसान के काम से खुश होकर 151 रूपये का इनाम दिया। इतना ही नहीं डीएम ने किसान को इनाम देने की तस्वीर सोशल मीडिया पर डाल दिया। यह सोचकर की लोग उनके काम की सराहना करेंगे। 

बताया जा रहा है की चार उंगली होने के बावजूद सहारनपुर के बुजुर्ग किसान विनोद कुमार ने अपने खेत में नेपियर घास उपजाया है। नेपियर घास पशुओं के लिए बेहतर चारा है। इसे आम तौर पर हाथी घास के नाम से भी जाना जाता है। नेपियर घास ज्यादा पौष्टिक और उत्पादक होती है। इस घास के सेवन से पशुओं में दूध उत्पादन की क्षमता बढ़ती है, साथ ही उनका स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। 

हालाँकि जैसे ही डीएम ने यह तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। किसी ने कहा की ममता त्रिपाठी ने लिखा कि सहारनपुर के डीएम दिनेश चंद्र सिंह ने चार उंगलियों से नेपियर घास उगाने वाले किसान विनोद कुमार को इतनी बड़ी राशि 151 इनाम में दी कि उनका परिवार और कई पीढ़ियां ऋणी हो गईं। बच्चों की शादी, विवाह, पढ़ाई सब हो जायेगा। जबकि इन्हीं साहब ने कुछ दिनों पहले अपने कुत्ते 'शेरू सिंह' का जन्मदिन बहुत ही भव्य तरीके से मनाया था। नेपियर घास जानवरों के लिए बहुत पौष्टिक होती है लेकिन 'शेरू सिंह' को तो हड्डी पसंद है। 

हालाँकि ट्रोल होते ही डीएम ने ट्विट डिलीट कर दिया। साथ ही अपनी ओर से सफाई भी दी।  कहा की विनम्रता पूर्वक अवगत कराना है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि संतृप्तिकरण अभियान में प्रत्येक दिन 60 गांव में ग्राम चौपाल का आयोजन कर योजना से छुटे हुए पात्र व्यक्तियों को जोड़े जाने का कार्य किया जा रहा है उक्त चौपाल में ही सम्मानित कृषको को इनके द्वारा की गई अभिनव पहल के लिए सम्मानित किया गया इनका किसान सम्मान निधि योजना में रजिस्ट्रेशन के साथ साथ पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाने व EKYC की जा रही है। जिससे अधिक से अधिक कृषको को योजना का लाभ मिल सके। इनके साथ ही अन्य कृषको को भी उनके द्वारा की गई अभिनव पहल हेतु सम्मानित किया गया।